सार

MS Dhoni Viral Video: ऋषभ पंत की बहन के संगीत फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं, जिसमें धोनी और पंत संगीत सेरेमनी में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni Rishabh Pant Singing Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और स्टार विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं। दरअसल, यह वीडियो ऋषभ पंत की बहन की शादी (Rishabh Pant sister wedding) के संगीत फंक्शन का है, जिसमें दोनों क्रिकेटर संगीत में सुरों के तार छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड का हिट गाना तू जाने ना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में धोनी और पंत के साथ साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं धोनी का यह प्यारा सा वीडियो...

एमएस धोनी ऋषभ पंत का दिल छू लेने वाला वीडियो (Dhoni Rishabh Pant Sangeet ceremony)

ट्विटर (X) पर Sandy नाम से बने पेज पर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के संगीत फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इस वीडियो में स्टेबिन बेन परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड का फेमस गाना तू जाने ना गा रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत धोनी और साक्षी भी वहां मौजूद है, और सुर से सुर मिलाते नजर आ रहे हैं।

 

 

धांसू लुक में दिखें धोनी-पंत और साक्षी (Rishabh Pant sister Sangeet night)

सभी के लुक्स की बात की जाए तो साक्षी धोनी ने गोल्डन शिमर शरारा सेट पहना हैं। ऋषभ पैंट ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं, तो वहीं धोनी ने भी ब्लैक कलर का पैंट सूट पहना है जिसके साथ एंब्रॉयडरी वाली जैकेट पेयर की हैं। सोशल मीडिया पर धोनी और पंत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

जल्द आईपीएल में नजर आएंगे धोनी और पंत (MS Dhoni IPL 2025 updates)

क्रिकेट की बात की जाए तो ऋषभ पंत हाल ही में दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत कर आए हैं और अपनी बहन की शादी में शामिल हुए। अब 22 मार्च से वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, एमएस धोनी की बात की जाए तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक और सीजन खेलने के लिए कमर कस रहे हैं, उनका मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के साथ होगा।