सार

Rishabh Pant sister Sakshi wedding: दुबई से फाइनल जीतकर लौटने के बाद ऋषभ पंत सीधे अपनी बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें डांस करते हुए भी देखा गया। वह काफी खुश भी नजर आए।

 

Rishabh Pant sister wedding: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भारतीय टीम ने जीत के साथ समाप्त कर दिया। 12 साल के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इस खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सभी टीम के खिलाड़ी मस्ती करते हुए नजर आए। पूरे देश और दुनिया में भारतीय प्रशंसकों ने जश्न मनाया। अब टूर्नामेंट के समापन पर कप्तान रोहित के अलावा बाकी सदस्य भी देश वापस लौट चुके हैं। कई खिलाड़ी आईपीएल की तैयारियों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी का रुख कर लिया, तो कुछ अपने होम टाउन की ओर निकले। ऋषभ पंत भी अपनी बहन की शादी के लिए घर पहुंचे हैं।

दुबई से लौटने के बाद बहन की शादी में डांस करने पहुंचे पंत

दरअसल, भारतीय विकेटकीपर व बल्लेबाज ऋषभ पंत दुबई से लौटने के बाद सीधे अपनी बहन साक्षी पंत की शादी में शिरकत होने के लिए घर गए हैं। एक दिन पहले उनके यहां मेंहदी का रस्म निभाया गया, जिसमें पंत भी नजर आए। साक्षी ने उस मोमेंट का कुछ तस्वीर और वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह अपनी मां, भाई और कई अन्य लोगों के साथ डांस करती हुई नजर आईं। ऋषभ भी काफी मस्ती में झूम रहे थे। उसके अलावा एक तस्वीर भी लगाई है, जिसमें पंत और उनकी मां साथ बैठी हुई दिख रही हैं।

भाई ऋषभ के लिए साक्षी ने स्टोरी में लिखा शानदार नोट

साक्षी पंत ने ऋषभ पंत को लेकर लाइन भी अपनी स्टोरी में लगाई और लिखा कि "जब आपका भाई फाइनल जीतकर आपकी शादी में पहुंचे।" पंत काफी खुशमिजाज इंसान हैं, जो हमेशा हंसते और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। वह क्रिकेट के मैदान पर भी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी वह मैदान पर मौज कर रहे थे।

IPL 2025 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए कप्तानी करेंगे पंत

चैम्पियंस ट्रॉफी में इस बार ऋषभ पंत को भारतीय प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिला और इसके पीछे की मुख्य वजह टीम का बैलेंस काफी अच्छा रहा। हालांकि, बेंच पर बैठकर ही उन्होंने टीम को चियर किया। अब वह 22 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2025 में नजर आने वाले हैं। इस बार पंत को लखनऊ सुपरजाइंट्स LSG का कप्तान भी बनाया गया है। इतना ही नहीं, वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी और कैप्टन भी हैं। ऐसे में टीम को नई ऊंचाई तक ले जाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।