भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की चपलता कैसी है, इसे पूरी दुनिया जानती है। वे मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हैं और सामने वाली टीम के जबड़े से जीत छीन लाते हैं। 

MS Dhoni Run Out. भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चपलता कैसी है, इसे पूरी दुनिया जानती है। वे मैदान पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हैं और सामने वाली टीम के जबड़े से जीत छीन लाते हैं। आज ही के दिन धोनी ने एक ऐसा करिश्मा किया था, जिसे क्रिकेट फैंस आज तक नहीं भूल पाए हैं। आईसीसी ने भी वह वीडियो शेयर करके धोनी की काबिलियत को सलाम किया है। आप भी यह वीडियो देखकर धोनी को सलाम करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2016 का टी20 वर्ल्ड कप

2016 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया मैच बांग्लादेश की टीम लगभग जीत चुकी थी। लेकिन उसी वक्त महेंद्र सिंह धोनी ने करिश्मा कर दिया और बांग्लादेश को 1 रन से हरा दिया। उस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश के सामने 147 रनों का टार्गेट रखा था। तब बांग्लादेश ने गजब का पलटवार किया और लास्ट ओवर में उन्हें जीतने के लिए 11 रनों की दरकार थी। हार्दिक पंड्या बॉलिंग कर रहे थे और बांग्लादेश ने पहली 3 गेंद पर ही 9 रन बना लिए। अब 3 गेंद पर 2 रन चाहिए थे। चौथी और पाचवीं गेंद पर बांग्लादेश ने विकेट खो दिए और लास्ट गेंद पर बांग्लादेश को 2 रनों की दरकार हो गई।

Scroll to load tweet…

उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़े धोनी

बांग्लादेश की टीम दबाव में आ चुकी थी क्योंकि दो विकेट गिर चुके थे इसलिए उन्होंने सोचा की लास्ट गेंद पर भले ही बल्ले से रन न बने लेकिन किसी तरह से भागकर 1 रन बनाकर मैच टाई कर लिया जाए। महेंद्र सिंह धोनी विकेट से 20 मीटर दूर थे। पंड्या ने गेंद फेंकी और बल्लेबाज बीट हो गया। नान स्ट्राइकर एंड से खिलाड़ी तेजी से रन लेने दौड़ा और इधर धोनी भी गेंद हाथ में लेकर विकेट की तरफ भागे और स्टंप उड़ा दिया। रिप्ले में बैट्समैन को आउट करार दिया गया और भारत ने 1 रन से मैच जीत लिया। धोनी ने 2 सेकेंड में 13 मीटर की दूरी तय की थी जबकि उसेन बोल्ड को 20 मीटर की दूरी तय करने में 2.89 सेकेंड लगते हैं। आईसीसी ने यह वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज: विराट का लुंगी डांस- सूर्या का गोल्डेन डक, कु्त्ते ने कराई परेड, क्यों याद आए शेन वार्न- मैच के टॉप 11 मोमेंट्स