MS Dhoni viral photo with Sakshi: भारतीय टीम के कैप्टन कूल रहे एम एस धोनी इस समय अपनी वाइफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच वो कैसे अपनी वाइफ की मदद करते हुए नजर आए इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
MS Dhoni fixing Sakshi's sandal: आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद एमएस धोनी अपनी फैमिली सर्विस में लगे हुए हैं। जी हां, वो अपनी फैमिली के साथ रांची में टाइम स्पेंड कर रहे हैं और क्रिकेट फील्ड से दूर है। इस बीच माही और उनकी वाइफ साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी का बहुत ही प्यारा अंदाज आपको नजर आएगा। दरअसल, जब साक्षी की सैंडल में कुछ दिक्कत आई तो माही घुटनों के बल बैठ गए और कैसे अपनी बीवी की हेल्प कर रहे हैं यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, आइए आपको भी दिखाएं...
MR.& MRS. माही का प्यारा अंदाज (MS Dhoni and Sakshi cute moment)
इंस्टाग्राम पर msdhonii_778i नाम से बने पेज पर एमएस धोनी और साक्षी धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है, इन तस्वीरों में साक्षी व्हाइट कलर का टॉप और ब्लैक कलर का स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की हाई हील सैंडल पहनी हुई है, उनकी सैंडल का हुक उन्हें परेशान कर रहा था, तो धोनी घुटनों के बल बैठ गए और उन्होंने उनकी सैंडल को फिक्स किया। इस दौरान एमएस धोनी ग्रे कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट और डेनिम पहने नजर आएं। सोशल मीडिया पर मिस्टर एंड मिसेज माही की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं।
और पढ़ें- 'थाला फॉर द रीजन,' MS Dhoni के नए लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखें VIDEO
फैंस बोले माही अपनी ड्यूटी पर... (MS Dhoni romantic gesture)
सोशल मीडिया पर धोनी और साक्षी का ये क्यूट अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि माही अपनी ड्यूटी पर हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक और मौका मिल गया एमएस धोनी को और प्यार करने का। बता दें कि एमएस धोनी और साक्षी धोनी क्रिकेटर जगत के एक फेमस कपल हैं, जिन्होंने 4 जुलाई 2010 के शादी की थी, उनकी एक बेटी जीवा धोनी भी हैं। धोनी क्रिकेट से रिटायर होने के बाद रांची में अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। इस साल उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी थी, लेकिन उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई।
