आईपीएल 2026 में आज अब तक का सबसे हाई-वोल्टेज मैच होने जा रहा है। इस मैच में पहली बार भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच गेंद और बल्ले की लड़ाई देखने को मिलेगी।  

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Live Streaming: आईपीएल 2026 में मंगलवार 6 अप्रैल को 13वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रहा है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों को उनके घरेलू दर्शकों का फायदा नहीं मिलेगा। हालांकि, इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। अगर आप भी इस मैच को देखना चाहते हैं, तो जानिए फ्री में कहां और कैसे देख सकते हैं।

JioHotstar पर लाइव मैच देखने का तरीका

  • आमतौर पर JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi की सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने रिचार्ज प्लान को एक बार जरूर चेक करना चाहिए।
  • कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ खास प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (बंडल ऑफर) देती हैं। ऐसे में आप बिना अलग से पैसे खर्च किए लाइव मैच देख सकते हैं।

फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे मिलता है?

अगर आपके प्लान में OTT बेनिफिट शामिल है, तो आपको JioHotstar का एक्सेस पहले से मिल सकता है। इसके लिए:

  • अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान की डिटेल चेक करें
  • OTT बेनिफिट्स वाले प्लान को चुनें
  • ऐप में लॉगिन करके सब्सक्रिप्शन एक्टिव करें
  • इस तरह आप बिना अतिरिक्त खर्च के मैच का आनंद ले सकते हैं।

मोबाइल पर HD और 4K में कैसे लें मैच का मजा

मोबाइल पर मैच देखने के लिए हमेशा महंगा प्लान लेना जरूरी नहीं होता। अगर आपके पास फास्ट इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप ऐप की सेटिंग में जाकर ‘Ultra HD/4K’ ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे आप शानदार क्वालिटी में लाइव मैच का मजा ले सकते हैं।

टीवी पर KKR vs PBKS मैच कहां देखें?

अगर आप अपने परिवार के साथ बड़े स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं, तो Star Sports Network के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां आप हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल जैसी अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं।

RR vs MI मैच की डिटेल्स

  • मैच की तारीख- मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
  • मैच का टॉस- शाम 7 बजे (बारिश के चलते टॉस में देरी)
  • मैच की शुरुआत- शाम 7:30 बजे (बारिश की वजह से मैच देर से शुरू होगा)
  • मैदान: बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी