Nagpur Cricketer Died: महाराष्ट्र के नागपुर की 17 वर्षीय उभरती क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौकांडे की मौत ने खेल जगत को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में टीम चयन नहीं होने के बाद मानसिक तनाव की बात सामने आई है।
Aditi Moreshwar Chaukande: आज के समय में हर फील्ड में कॉम्पटिशेन लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार पूरी मेहनत के बाद भी जब सफलता नहीं मिलती, तो कुछ युवा मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर से ऐसी ही एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय उभरती महिला क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौकांडे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह रीजनल क्रिकेट टीम में चयन नहीं होने की वजह से काफी तनाव में थीं।
कौन थीं अदिति मोरेश्वर चौकांडे?
अदिति मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली थीं। उनका सपना था कि एक दिन वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलें। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह अपनी मां के साथ नागपुर आ गई थीं। पिछले दो सालों से अदिति नागपुर की सर्वे क्रिकेट अकादमी में लगातार प्रैक्टिस कर रही थीं। उनका लक्ष्य विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) की टीम में जगह बनाना था। यह क्रिकेट संस्था बीसीसीआई से संबद्ध है और यहां से कई खिलाड़ी नेशनल लेवल तक पहुंचे हैं। हाल ही में जब टीम का चयन हुआ तो अदिति का नाम चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह काफी निराश रहने लगीं और मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।
और पढे़ं- सचिन ने रहाणे को दी बधाई, कहा- तुम कभी लम्हों के पीछे नहीं भागे
मौके से मिला कथित सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसमें लिखा था, "मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ।" फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी। इसलिए जांच पूरी होने से पहले किसी एक कारण को अंतिम नहीं माना जा सकता।
खेल जगत के लिए बड़ा झटका
अदिति की मौत ने पूरे खेल जगत को झकझोर दिया है। खेल में हार जीत, चयन और बाहर होना खिलाड़ी के सफर का हिस्सा होता है, लेकिन लगातार बढ़ता मानसिक दबाव आज एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे समय में परिवार, कोच और खेल संस्थानों का सहयोग बेहद जरूरी होता है, ताकि खिलाड़ी असफलता से उबर सकें।
महिला क्रिकेटर को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. अदिति मोरेश्वर चौकांडे कौन थीं?
अदिति मोरेश्वर चौकांडे 17 वर्षीय उभरती महिला क्रिकेटर थीं।
2. पुलिस को घटनास्थल से क्या मिला?
पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
3. अदिति मोरेश्वर को सिलेक्शन कहां नहीं हुआ था?
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) उनका सिलेक्शन नहीं हुआ था।
