टीम इंडिया के 21 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्रिकेट के अलावा पर्सनल लाइफ में भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनके पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। 

Nitish Kumar Reddy shared a new post on Instagram: भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी ने बहुत ही कम समय में विश्व भर में अपना नाम बना लिया है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया था, इसके बाद इस खिलाड़ी को टीम इंडिया का भविष्य भी कहा जाने लगा। उस दौरे पर नीतिश को कंगारुओं के खिलाफ पांचों टेस्ट मुकाबले में प्लेइंग 11 में रखा गया। उन्होंने हरेक मैच में कमाल की पारी खेली। नीतीश क्रिकेट के अलावा पर्सनल लाइफ में भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसा ही एक बार फिर उन्होंने किया है। नीतीश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतीश कुमार रेड्डी के नए पोस्ट में लगाई आग

टीम इंडिया के उभरते ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर को, जिसमें वह एक्सरसाइज के साथ-साथ सिक्स पैक एब्स को भी दिखाया। नीतीश का मिरर सेल्फी फैंस का ध्यान खींच रहा है। लोग उनकी तस्वीरों पर एक से बढ़कर एक कॉमेंट्स दे रहे हैं। लाइक्स करने वालों की कमी भी नहीं है। नीतीश के स्टाइल को देख कर ऐसा लग रहा है, कि कोई बॉलीवुड का हीरो खड़ा है। इसके अलावा एक तस्वीर में वह बाथ टब में पानी में शांत से बैठे हुए हैं।

View post on Instagram

तिरुपति बालाजी पहुंचे नीतीश रेड्डी, घुटनों के बल चढ़े सीढ़ियां; देखें VIDEO...

नीतीश रेड्डी के पोस्ट पर फैंस का धमाकेदार कमेंट्स

नीतीश कुमार रेड्डी के इस पोस्ट पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई उनके चाहने वाला नीतीश के अंदाज को पसंद कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "पुष्पा नाम है झुकेगा नहीं साला।" एक यूजर उन्हें टीम इंडिया का अगला कप्तान भी बता रहा है। इसके अलावा एक फैन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर मिस कर रहा है।

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे नीतीश

21 वर्षीय नीतीश रेड्डी IPL 2025 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। उन्हें 6 करोड़ रुपए में SRH ने अपनी टीम में रिटेन किया है। आईपीएल 2024 का सीजन में भी उन्होंने कमाल की पारी खेली थी, जिसके चलते उनका सिलेक्शन भारतीय टीम में हो गया। साल 2023 में इस खिलाड़ी को SRH ने ऑक्शन में मात्र 20 लाख रुपए दिए थे। लेकिन आज वह करोड़पति बन चुके हैं।

'पलटू समझे क्या...', नीतीश रेड्डी की धमाकेदार सेंचुरी पर फैंस का मजेदार रिएक्शन