MS Dhoni Controversy: सिर्फ इरफान पठान ही नहीं, बल्कि गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह के पिता और अंबाती रायडू जैसे कई क्रिकेटर एमएस धोनी की कप्तानी और फैसलों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। 

5 Indian Cricketers Against Dhoni: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर कहा था टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए आपको हुक्का लगाना होता था। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पठान ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं है, जो धोनी के खिलाफ आग उगल चुके हैं वीरेंद्र सहवाग से लेकर युवराज सिंह के पिता तक धोनी को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं, आइए जानते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी के खिलाफ बोल चुके हैं ये 5 क्रिकेटर

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर और एमएस धोनी की तकरार क्रिकेट के मैदान पर कई बार चर्चा का विषय रही है। गौतम गंभीर ने कई बार धोनी की कप्तानी की आलोचना तक की और कहा कि वर्ल्ड कप एक छक्के की वजह से नहीं जीता जाता, बल्कि 11 खिलाड़ियों की मेहनत होती है। धोनी और गंभीर के बीच 2012-13 के बाद रिश्ते और खराब होने लगे थे।

और पढ़ें- क्रिकेट से ही नहीं होटल और फार्मिंग से भी करोड़ों कमाते हैं माही …

वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग और एमएस धोनी के बीच भी कई बार विवाद की खबर चर्चा में रही। दरअसल, टीम सिलेक्शन को लेकर दोनों के बीच टकराव हुआ और कहा जाता है कि धोनी की वजह से ही उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी।

युवराज सिंह के पिता

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एमएस धोनी को लेकर कई बार आग उगल चुके हैं। उन्होंने ये तक कहा था कि धोनी ने युवराज का करियर बर्बाद किया। हालांकि, युवराज सिंह ने कभी धोनी के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन टीम मैनेजमेंट और उनके फैसलों पर सवाल जरूर उठाए थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: MS Dhoni का जवाब- दिसंबर तक लेंगे बड़ा फैसला, घुटने की चोट बनी सबसे बड़ी मुश्किल

अंबाती रायडू

कभी एमएस धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने वाले अंबाती रायडू ने भी 2019 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद एमएस धोनी को लेकर तंज कसा था और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था- 3D ग्लासेस देखने के लिए बचा कर रख लिए हैं? इसे धोनी और सिलेक्शन कमेटी के खिलाफ उनका इशारा माना गया था।

इरफान पठान

इरफान पठान ने हाल ही में एमएस धोनी के खिलाफ बयान दिया कि टीम में हुक्का लगाने वालों को चुना जाता था। इससे पहले भी वो कई बार इशारा कर चुके हैं कि पॉलिटिक्स के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। इशारों-इशारों में उन्होंने धोनी के लिए विवादित बयान तक दिया।