दुबई. मुंबई इंडियंस ने बुधवार को खेले गए आईपीएल के 5वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई ने दो मैचों में एक में जीत हासिल की है। वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली की आरसीबी और तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। तीनों के दो- दो अंक हैं। हालांकि, रेटिंग के चलते मुंबई पहले नंबर पर है।