- Home
- Sports
- Cricket
- पाकिस्तान ही नहीं, ये 4 टीमें भी कर चुकी हैं क्रिकेट वर्ल्ड मैच का बायकॉट, एक नाम बेहद चौंकाने वाला
पाकिस्तान ही नहीं, ये 4 टीमें भी कर चुकी हैं क्रिकेट वर्ल्ड मैच का बायकॉट, एक नाम बेहद चौंकाने वाला
Cricket World Cup Boycott History: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच खेलने से इनकार कर दिया है। हालांकि, टीम टूर्नामेंट खेलेगी। यह पहली बार नहीं हुआ, जब किसी टीम ने बायकॉट का फैसला लिया है। पहले भी 4 टीमें ऐसा कर चुकी हैं।

पाकिस्तान: 2026 टी-20 वर्ल्ड कप
सबसे ताजा मामला पाकिस्तान का है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से मना कर दिया। इसका कारण बांगलादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर सपोर्ट जताना और सुरक्षा-संबंधी चिंताएं बताया गया है। हालांकि, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसाल किया है, लेकिन भारत से मुकाबला नहीं खेलागा। आईसीसी ने उससे अपने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है।
इंग्लैंड: 2003 वर्ल्ड कप
2003 में इंग्लैंड ने जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से इनकार कर दिया था। तब मामला राजनीतिक अस्थिरता और ब्रिटिश सरकार के निर्देश का था। राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इंग्लैंड ने जिंबाब्वे में खेलना सुरक्षित नहीं समझा और नतीजा ये रहा कि जिंबाब्वे को वॉकओवर दिया गया।
न्यूजीलैंड: 2003 वर्ल्ड कप
न्यूजीलैंड ने भी 2003 में केन्या के खिलाफ मैच नहीं खेला था। सुरक्षा कारणों की वजह से न्यूजीलैंड ने मैच से दूर रहने का फैसला किया, जिसके बाद केन्या को वॉकओवर दे दिया गया था।
वेस्टइंडीज: 1996 वर्ल्ड कप
साल 1996 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने भी श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेला था। कोलंबो में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा कारण ही बताए गए थे। सुरक्षा खतरे को देखते हुए वेस्टइंडीज ने भी खेल से दूरी बनाई और श्रीलंका को वॉकओवर मिला।
ऑस्ट्रेलिया: 1996 वर्ल्ड कप
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम ऑस्ट्रेलिया की टीम का है, जो सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा चुकी है। 1996 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेला। उस समय कोलंबो में हुए आतंकी हमलों और सुरक्षा चिंताओं के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैदान पर कदम रखने से इनकार कर दिया। इस वजह से श्रीलंका को वॉकओवर दिया गया।

