MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup 2026: भारत से मैच न खेल खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा पाकिस्तान? 5 नुकसान झेल नहीं पाएगा

T20 World Cup 2026: भारत से मैच न खेल खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा पाकिस्तान? 5 नुकसान झेल नहीं पाएगा

T20 World Cup 2026 Pakistan: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने से इनकार कर दिया है। पीसीबी ने कहा उसकी टीम टूर्नामेंट में तो उतरेगी, लेकिन इंडिया से नहीं भिड़ेगी। ऐसे में सवाल उठ रहा कि इस फैसले से पाकिस्तान को कितना बड़ा नुकसान होगा? 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 02 2026, 07:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

ICC का सख्त एक्शन, पाकिस्तान हो सकता है बैन

इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले सभी टूर्नामेंट का पूरा सिस्टम आईसीसी के नियमों पर चलता है। भारत के खिलाफ मैच न खेलने पर ICC ने पहले ही PCB से कहा है कि वह अपने फैसले पर दोबारा सोचे। अब अगर पीसीबी कोई मजबूत और ठोस वजह नहीं दे पाया, तो आईसीसी के पास यह अधिकार है कि वह पाकिस्तान को इसी वर्ल्ड कप से बाहर कर दे।

25
Image Credit : Getty

पाकिस्तान पर मेजबानी का संकट

भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ खेल नहीं होता, यह ICC के लिए कमाई का सबसे बड़ा जरिया भी होता है। टीवी राइट्स, विज्ञापन और स्पॉन्सर, सब कुछ इस मैच पर ज्यादा रहता है। अगर यह मुकाबला नहीं हुआ, तो ICC को सीधा नुकसान होगा और इस नुकसान की भरपाई कहीं न कहीं से होगी। ऐसे में संभावना है कि भविष्य में पाकिस्तान को ICC टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने में मुश्किल हो। यहां तक कि सालाना मिलने वाले पैसे में भी कटौती हो सकती है।

Related Articles

Related image1
Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: नहीं होगा भारत-पाक महामुकाबला, जानें किसका फायदा किसे नुकसान?
Related image2
IND vs PAK U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खदेड़ा, तोड़ दिया वर्ल्ड कप का सपना
35
Image Credit : Getty

पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो सकता है

वर्ल्ड कप जीतना हर टीम का सपना होता है। इसके लिए ग्रुप स्टेज पार करना होता है, लेकिन भारत से मैच न खेलना पाकिस्तान की इस राह को और मुश्किल बना सकता है। ICC के नियम में क्लॉज 16.10.7 में कहा गया है कि अगर कोई टीम मैच खेलने से मना करती है, तो उसका स्कोर 20 ओवर में 0 रन माना जाता है। दूसरी तरफ, सामने वाली टीम का कोई ओवर गिना ही नहीं जाता। जीरो रन का मतलब है कि पाकिस्तान का रन रेट सीधे नीचे चला जाएगा। चाहे बाद के मैच जीत भी ले, ब भी रन रेट निगेटिव रह सकता है। ग्रुप-A में हालात वैसे ही आसान नहीं हैं। भारत के अलावा अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया जैसी टीमें हैं, जो पहले

45
Image Credit : Getty

नॉकआउट में भारत पहुंचा तो पाकिस्तान फंस जाएगा?

ग्रुप स्टेज में तो भारत से मैच नहीं खेलने की बात कही गई है, लेकिन आगे की तस्वीर अभी साफ नहीं है। अगर पाकिस्तान किसी तरह से नॉकआउट तक पहुंच गया और वहां भारत सामने आ गया, तो क्या होगा? क्या फिर से मैच से मना किया जाएगा या तब नियम बदल जाएंगे? ICC इस सवाल का जवाब जरूर मांगेगा और अगर जवाब टालने वाला या कमजोर हुआ, तो सख्त कार्रवाई तय मानी जा सकती है।

55
Image Credit : Getty

PSL पर भी पड़ सकता है असर

यह मामला सिर्फ वर्ल्ड कप तक सीमित नहीं है। अगर ICC नाराज हुआ, तो उसका असर पाकिस्तान सुपर लीग यानी PSL पर भी पड़ सकता है। चूंकि पाकिस्तान की टीम अपने मैच भारत में नहीं, बल्कि श्रीलंका में खेलने वाली है, इसलिए सुरक्षा का तर्क ज्यादा मजबूत नहीं माना जाएगा। अगर किसी और देश को सपोर्ट करने की बात सामने आई, तो ICC पहले से तय चेतावनी के तहत PSL को NOC देने से मना कर सकता है। और PSL सिर्फ एक लीग नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट की कमाई का बड़ा जरिया भी है।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पाकिस्तान
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: नहीं होगा भारत-पाक महामुकाबला, जानें किसका फायदा किसे नुकसान?
Recommended image2
IND vs PAK U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खदेड़ा, तोड़ दिया वर्ल्ड कप का सपना
Recommended image3
Pakistan Out Of U19 World Cup 2026: मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान का काम तमाम, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
Recommended image4
कौन हैं वेदांत त्रिवेदी, जिन्होंने पाकिस्तान की अकेले लगा दी लंका? टीम इंडिया के लिए बने 'तारणहार'
Recommended image5
Ayush Mhatre Lifestyle: 18 की उम्र में करोड़पति, फिर भी सिंपल लाइफ जीते हैं आयुष म्हात्रे, देखें कमाई
Related Stories
Recommended image1
Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: नहीं होगा भारत-पाक महामुकाबला, जानें किसका फायदा किसे नुकसान?
Recommended image2
IND vs PAK U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को खदेड़ा, तोड़ दिया वर्ल्ड कप का सपना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved