MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • मैच या सिनेमा... देखें RCB vs CSK मुकाबले के 10 रोमांचक मोमेंट्स

मैच या सिनेमा... देखें RCB vs CSK मुकाबले के 10 रोमांचक मोमेंट्स

RCB vs CSK: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हरा दिया। लास्ट ओवर के अंतिम बॉल तक गए इस मैच में काफी सारे रोमांचक पल देखने को मिला। आयुष म्हात्रे ने लाजवाब पारी खेली। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
| Updated : May 03 2025, 11:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
CSK ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
Image Credit : ANI

CSK ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में आरसीबी के ओपनर ने लाजवाब शुरुआत की और पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर हावी हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
कोहली-बैथल की लाजवाब साझेदारी
Image Credit : ANI

कोहली-बैथल की लाजवाब साझेदारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पहले विकेट के लिए विराट कोहली और जैकब बेथल ने 59 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। जिसके चलते टीम को एक मजबूत स्टार्ट मिल गई। उसके बाद जैकब 33 गेंदों में 55 रन बनाकर मथीसा पथीराना के शिकार हुए।

Related Articles

Related image1
कैच लेने के चक्कर में CSK फील्डरों के बीच जोरदार भिड़ंत, टक्कर देख फूल गई फैंस की सांसे
Related image2
विराट कोहली ने बल्ले से फिर मचाई सनसनी, बनाए 5 धांसू रिकॉर्ड्स
310
विराट अर्धशतक बनाकर आउट
Image Credit : ANI

विराट अर्धशतक बनाकर आउट

पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने पहले देवदत्त पड्डिकल के साथ मिलकर 24 रनों की साझेदारी की और फिर अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली 33 गेंदों में 62 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

410
मिडिल ऑर्डर हुआ फेल
Image Credit : ANI

मिडिल ऑर्डर हुआ फेल

एक समय तेजी से बड़े टोटल की ओर बढ़ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उस समय बड़ा झटका लगा, जब एक के बाद एक तीन विकेट गिर गए। देवदत्त पड्डिकल 17, रजत पाटीदार 11 और जितेश शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए और टीम को मुश्किल परिस्थिति में पहुंचा दिया।

510
रोमारियो शेपर्ड की धुंआधार फिनिश
Image Credit : ANI

रोमारियो शेपर्ड की धुंआधार फिनिश

एक वक्त ऐसा लग रहा था, कि रॉयल चैलेंजर्स की टीम 200 के भीतर सिमट जाएगी। लेकिन, तभी मैदान पर रोमारियो शेपर्ड आए और उन्होंने 14 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 214 के टोटल तक पहुंचा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के लगाए।

610
लक्ष्य का पीछा करते CSK की अच्छी शुरूआत
Image Credit : ANI

लक्ष्य का पीछा करते CSK की अच्छी शुरूआत

215 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर बल्लेबाजों ने पहले संभलकर खेला उसके बाद फिर चौके और छक्के की बरसात करना शुरू कर दिया और पहले पावरप्ले में जमकर रन बटोरे।

710
म्हात्रे और शेख राशिद की जोड़ी
Image Credit : ANI

म्हात्रे और शेख राशिद की जोड़ी

पहली बार चेन्नई के लिए इस सीजन आयुष म्हात्रे और शेख राशिद की जोड़ी ने अच्छी स्टार्ट दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 27 गेंदों पर 51 रन जोड़े और लक्ष्य को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

810
आयुष म्हात्रे ने खेली लाजवाब पारी
Image Credit : ANI

आयुष म्हात्रे ने खेली लाजवाब पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आयुष म्हात्रे ने लाजवाब 94 रनों की पारी खेली। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी लाजवाब पारी के चलते जीत के काफी करीब पहुंचा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले। अपने आईपीएल करियर का वह चौथा मैच खेल रहे थे।

910
रविंद्र जडेजा ने खेली अच्छी पारी
Image Credit : ANI

रविंद्र जडेजा ने खेली अच्छी पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रन चेज में रवींद्र जडेजा ने भी लाजवाब पारी खेली। उन्होंने बल्ले से 45 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 171.11 का रहा।

1010
फिर भी हारी CSK...
Image Credit : ANI

फिर भी हारी CSK...

आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा की लाजवाब पारी के बावजूद भी चेन्नई सुपर किंग्स यह मुकाबला 2 रनों से हार गई। अंतिम ओवर में यश दयाल ने अच्छी गेंदबाजी करके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिला दी और प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचा दिया है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
5 क्रिकेटर्स ने अपनी कजिन से की शादी, कुछ की शादी रही सफल तो कुछ का रिश्ता हुआ खत्म
Related Stories
Recommended image1
कैच लेने के चक्कर में CSK फील्डरों के बीच जोरदार भिड़ंत, टक्कर देख फूल गई फैंस की सांसे
Recommended image2
विराट कोहली ने बल्ले से फिर मचाई सनसनी, बनाए 5 धांसू रिकॉर्ड्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved