IPL के 19वें सीजन से पहले, RCB के कप्तान रजत पाटीदार पिता बन गए हैं। पाटीदार ने अपनी कप्तानी में टीम को 17वें सीजन में पहला IPL कप जिताया था। टीम को आगामी सीजन में भी अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है।

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। रजत और उनकी पत्नी गुंजन पाटीदार एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस खबर के बाद से ही उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 17 सीजन से IPL ट्रॉफी का सूखा झेल रही थी। लेकिन रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में पहली ही कोशिश में टीम को कप जिताकर यह इंतजार खत्म कर दिया। घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे पाटीदार टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। अब IPL के 19वें सीजन से पहले उन्हें 'पापा' बनने का प्रमोशन मिला है।

एक और कप जीतने का RCB को भरोसा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले IPL सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था। टीम ने कई मजबूत टीमों को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। अब मिनी ऑक्शन में टीम ने वेंकटेश अय्यर समेत कुछ खिलाड़ियों को काफी सोच-समझकर खरीदा है और उसे एक और कप जीतने का पूरा भरोसा है।

दिनेश कार्तिक के घर भी आई थी नन्ही परी

आपको बता दें कि हाल ही में RCB के बैटिंग कोच और मेंटॉर दिनेश कार्तिक भी तीसरी बार पिता बने थे। उन्होंने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम राहा पल्लीकल कार्तिक रखा है।