आईपीएल 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद बैंगलोर में जश्न का माहौल। विराट कोहली और टीम का हुआ भव्य स्वागत। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा सम्मान समारोह।

RCB IPL 2025 Victory Celebrations: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आईपीएल 2025 जीतने से बेंगलुरु झूम उठी है। बुधवार को RCB टीम बेंगलुरु पहुंची। हजारों फैन्स ने उनका स्वागत किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सितारों को सम्मानित किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

विराट कोहली और उनकी टीम का हुआ हीरो जैसा स्वागत

विराट कोहली की अगुआई में आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीता है। बेंगलुरु में कोहली और उनकी टीम का भव्य स्वागत हुआ। प्रशंसक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा के आसपास बड़ी संख्या में जुटे हुए थे।

Scroll to load tweet…

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कप्तान रजत पाटीदार, स्टार मैन विराट कोहली जैसे आरसीबी के खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को फूलों के गुलदस्ते दिए।

Scroll to load tweet…

कर्नाटक पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। गेट के पास जुटे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यहां बड़ी संख्या में लोग चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए जुटे हुए थे।

Scroll to load tweet…