CSK और RCB के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है। RCB शानदार फॉर्म में है, जबकि CSK लगातार दो हार के बाद वापसी की कोशिश में है। गेंदबाजी अब भी CSK की सबसे बड़ी कमजोरी बनी हुई है।

RCB vs CSK Match Today: IPL 2026 के सुपर संडे में आज 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। अपने दो शुरुआती मैच हार चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आज एक ऐसे मैदान पर खेलने उतरेगी, जहां गेंद बल्ले से लगते ही तेजी से निकलती है। उनका मुकाबला RCB से होगा, जिसने अपने घरेलू मैदान पर सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में की है। CSK के लिए IPL 2026 की शुरुआत आसान नहीं रही है। टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है और उनके गेंदबाजो की जमकर पिटाई हुई है।

CSK vs RCB: कितने बजे होगा टॉस

बेंगलुरु के होम ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले में टॉस शाम 7 बजे होगा। वहीं, मैच की शुरुआत 7.30 बजे से होगी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले 6 IPL मैचों में से चार बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। इन मैचों में से तीन में 200+ स्कोर भी सफलतापूर्वक चेज किए गए हैं।

CSK vs RCB: पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

रविवार शाम को बेंगलुरु में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान करीब 25°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान है। इस मैच में बारिश का साया मंडराता रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना यहां 25% रहेगी। इस मैदान पर करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसका फायदा तेंज गेंदबाजों को मिल सकता है।

CSK vs RCB Rivalry: एकतरफा से बराबरी की ओर

एक समय था जब CSK और RCB की भिड़ंत काफी एकतरफा मानी जाती थी। इस मुकाबले की लोकप्रियता का बड़ा कारण दोनों टीमों के फैंस और उनके स्टार खिलाड़ी थे। मैदान पर CSK का दबदबा साफ दिखता था। शुरुआती 29 मैचों में उनका जीत प्रतिशत करीब 69% रहा। लेकिन अब RCB इस ट्रेंड को बदल रही है। RCB ने पिछले छह में से चार मुकाबले जीते हैं, जिसमें पिछले सीजन में चेपॉक में मिली ऐतिहासिक जीत भी शामिल है। यह 2008 के बाद वहां उनकी पहली जीत थी। फिलहाल RCB, CSK के खिलाफ लगातार तीन मैच जीत चुकी है और अब वह चौथी जीत की तलाश में है।

टीम कॉम्बिनेशन: RCB संतुलित, CSK अभी तलाश में

दोनों टीमों के प्रदर्शन में फर्क साफ नजर आ रहा है। CSK ने नीलामी में अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। वहीं RCB एक संतुलित और मजबूत टीम के रूप में सामने आई है। टीम ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया था।

CSK की गेंदबाजी चिंता का कारण

CSK ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 209 रन बनाए थे, लेकिन विपक्षी टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ CSK सिर्फ 127 रन बना सकी, जिसे राजस्थान ने 8 ओवर पहले ही हासिल कर लिया। इन दोनों मैचों में CSK के गेंदबाज सिर्फ 7 विकेट ही ले पाए, जो टीम के लिए बड़ी चिंता है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग

यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है। 2023 के बाद से यहां खेले गए कम से कम 15 IPL मैचों में औसत रन रेट 9.73 रहा है, जो इसे सबसे ज्यादा रन बनने वाले मैदानों में शामिल करता है। अगर CSK को जीतना है, तो उन्हें आक्रामक खेल दिखाना होगा और RCB को उसी के अंदाज में जवाब देना होगा।

टीम अपडेट: हेज़लवुड और विदेशी खिलाड़ियों पर नजर

RCB के लिए जोश हेज़लवुड पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे, लेकिन उनकी जगह खेले जैकब डफ़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। मैच से पहले जितेश शर्मा ने हेज़लवुड की उपलब्धता पर साफ जवाब नहीं दिया। अगर हेज़लवुड फिट नहीं होते, तो RCB वही टीम उतार सकती है, जिसने पहला मैच जीता था। CSK ने पिछले मैच में सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी नूर अहमद और मैट हेनरी को खिलाया था। गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए टीम जेमी ओवरटन या अकील हुसैन को मौका दे सकती है। हालांकि, इस मैदान पर दो स्पिनर खिलाना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को मौका मिल सकता है। डेवाल्ड ब्रेविस की उपलब्धता पर अभी भी संशय बना हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल।