Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द ही एक दूसरे से शादी करने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी लव स्टोरी शुरू कैसे हुई थी। इस बारे में रिंकू सिंह की छोटी बहन ने खुलासा किया।

Rinku Singh Priya Saroj Wedding News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर T20 सीरीज का हिस्सा है। दूसरी तरफ उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज अपने राजनैतिक कामों में बिजी हैं। ऐसे में क्रिकेटर और सांसद की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, दोनों की मुलाकात कैसे हुई इस बारे में फैंस अक्सर जानना चाहते हैं। इसे लेकर रिंकू सिंह की छोटी बहन ने हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि उनके भैया भाभी की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। आइए आपको भी बताते हैं रिंकू और प्रिया की इस प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में...

कैसे शुरू हुई थी रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी

रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा सिंह ने रोहित आर्य के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान अपने भाई रिंकू सिंह और होने वाली भाभी प्रिया की लव स्टोरी के बारे में बताया कि दोनों की लव स्टोरी कपड़ों के काम की वजह से शुरू हुई थी। नेहा ने कहा कि उनकी होने वाली भाभी प्रिया की बहन अलीगढ़ में रहती है, उनका कपड़ों का काम है। वो चाहती थी कि रिंकू भैया उनकी स्टोरी इंस्टा पर शेयर करें। इसके लिए प्रिया ने पहले रिंकू के दोस्त को फोन किया था, इसके बाद उन्होंने रिंकू भैया को मैसेज किया। मैसेज के थ्रू दोनों की बात शुरू हुई। इंस्टाग्राम पर मैसेज और वीडियो लाइक करते-करते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

और पढ़ें- पहली बार ऑस्ट्रेलिया की पिच पर दिखेगा 6 भारतीय सितारों का जलवा

क्या रिंकू की फैन थी प्रिया सरोज

पॉडकास्ट के दौरान जब रिंकू सिंह की बहन से पूछा गया कि क्या प्रिया पहले से ही रिंकू सिंह को जानती थी? तब नेहा सिंह ने कहा कि प्रिया भाभी के घर में उनके पापा मैच नहीं देखते हैं। मगर प्रिया भाभी क्रिकेट देखती हैं, वो जानती थी कि रिंकू सिंह कौन है और वो उनके खेल को पसंद भी करती थी। प्रिया के बारे में रिंकू सिंह ने सबसे पहले अपनी मां को बताया। नेहा ने ये भी बताया कि उनके भाभी प्रिया के साथ बहुत अच्छे रिलेशन है। उन्होंने कहा कि भाभी कितनी भी बिजी रहती हो, उनका फोन जरूर उठाती हैं। बता दें कि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा सांसद हैं।

ये भी पढ़ें- 9वीं फेल रिंकू सिंह बने BEO: जानें कितनी मिलेगी तन्ख्वाह और क्या होगी जिम्मेदारी

कब होगी रिंकू और प्रिया की शादी

इसी साल 8 मई को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने लखनऊ में सगाई की थी और अब रिपोर्ट के अनुसार, उनकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली है। रिंकू सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की T20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा है। वहां से लौट के बाद दोनों की शादी हो सकती है।