सार

RJ Mahvash cryptic story: यूजी चहल के रूमर्ड गर्लफेंड्र आरजे महवाश ने एक अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की हैं। उन्होंने अपने लाइफ को लेकर काफी सारी बातें बताई हैं।

 

RJ Mahvash shared cryptic story: RJ महवाश इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इसके पीछे की मुख्य वजह टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। यूजी और धनश्री के बीच हाल ही में डाइवोर्स हुआ है और दोनों अब अपनी लाइफ में व्यस्त हैं। इसी बीच चहल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल देखने के लिए दुबई पहुंचे। टीम इंडिया को सपोर्ट करने वह अकेले नहीं, बल्कि मिस्ट्री गर्ल के साथ गए। वह लड़की महवाश ही थीं। ऐसे में फैंस ने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया और कहने लगे, कि दोनों के बीच रिश्ता है। अब इसपर आरजे ने इंस्टा क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है।

दरअसल, यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफेंड्र RJ महवाश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने एक अवॉर्ड शो "बेस्ट मेगा इन्फ्लूएंसर" का खिताब जीता। सम्मान पाने के बाद आरजे ने लिखा “छोटी महविश को आज इस RJ महवाश पर प्राउड है। यह चीज जीवन में सबसे ज्यादा मायने रखती है। आपको केवल अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आप न गलत बोलो और न ही कुछ गलत सुनो।”

View post on Instagram
 

"मैंने कभी भी इतना बड़ा सपना नहीं देखा था"-आरजे महवाश

आरजे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में शानदार लाइन लिखा है कि "मैंने ब्रांड प्रमोशन के लिए दो हजार से लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर बनने तक का सफर देखा है। एक छोटे से जगह से आकर मैकडोनाल्ड तक जाना बहुत बड़ी बात थी। उस समय एक दिमाग में बात आती है कि क्रेजी कर लिया। भाई मेट्रो सिटी में घूमने के लिए दिमाग में क्रेज होता था। उसके बाद एक नई जगह और नया शहर में आकर अपने मेहनत के दम पर हासिल करना। खुद से कुछ करने में ज्यादा मजा आता है। मैंने कभी इतना बड़ा सपना भी नहीं देखा। मेरे लिए यह पहला सम्मान नहीं है, लेकिन हर एक छोटी से छोटी चीज मायने रखती है आहे यह खास है।"

चहल के साथ चर्चा में आने के बाद महवाश की बढ़ी फैन फॉलोइंग

यूजी चहल के रिश्ते को लेकर RJ महवाश काफी ज्यादा चर्चा में हैं। फैंस का मानना है कि वह यूजी को डेट कर रही हैं। हालांकि, इसके पीछे किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। चहल और धनश्री के बीच चर्चा में आने के बाद महवाश की फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के पहले महीने जनवरी तक उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन, चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद यह आंकड़े 2.3 मिलियन हो चुके हैं।