Yash Dayal harassment allegations: क्रिकेटर यश दयाल पर एक महिला ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों के बयान दर्ज करेगी और सबूतों की जांच करेगी। यश दयाल पर शादी का झूठा वादा करने का भी आरोप है।
Yash Dayal FIR case: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी यश दयाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में एक महिला ने कथित तौर पर उन पर यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। अब पुलिस क्रिकेटर और शिकायतकर्ता दोनों के बयान दर्ज करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में रविवार को शादी का झूठा वादा देने सहित धोखाधड़ी और यौन संबंध बनाने के आरोप के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। अब क्रिकेटर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
यश दयाल पर लगे गंभीर आरोप (Yash Dayal fake marriage promise controversy)
क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ एक महिला ने एफआईआर दर्ज की है। अब पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यश दयाल के खिलाफ कुछ सबूत भी दिए हैं, जिसे पुलिस वेरीफाई कर रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे का एक्शन प्लान पुलिस तैयार करेगी। यश दयाल के ऊपर BNS 69 धारा लगाई गई है, जिसमें 10 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान होता है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह 5 साल से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने उसका मेंटल और फिजिकल हरासमेंट किया और शादी का झूठा वादा करके उनका फायदा उठाया। पीड़िता ने मोबाइल कॉल, चैट स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल जैसे कई सारे सबूत भी पेश किए हैं।
क्या इंटरनेशनल करियर शुरू होने से पहले ही होगा खत्म (Yash Dayal latest news 2025)
28 वर्षीय यश दयाल एक बाएं हाथ के मीडियम फास्ट बॉलर हैं, जिन्होंने 21 दिसंबर 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। 2022 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया। 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 5 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने उस सीजन 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। यश दयाल के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो आईपीएल के 43 मैचों में उन्होंने 41 विकेट अपने नाम किए हैं। अभी तक उन्होंने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है।
