दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की है और एमआई केपटाउन को 1 विकेट से हरा दिया है। इस जीत में प्रिटोरिया के बैट्समैन रिली रोसो का बड़ा योगदान है। 

SA20 2023 Updates. दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA20 2023 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की है और एमआई केपटाउन को 1 विकेट से हरा दिया है। इस जीत में प्रिटोरिया के बैट्समैन रिली रोसो का बड़ा योगदान है। वहीं गेंदबाजी में ऑलराउंडर सैम करेन ने घातक गेंदबाजी की और केपटाउन के बल्लेबाजों को चलने नहीं दिया। इस जीत के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम प्वाइंट टेबल पर नंबर 1 की पोजीशन पर बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसी रही एमआई केपटाउन की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई केपटाउन की टीम ने 19.4 ओवर में 159 रन बनाए। केपटाउन के बल्लेबाज रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने सिर्फ 29 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्ले मार्शल ने सिर्फ 13 गेंद पर 16 रन बनाए। वहीं राशिद खान 9 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया। कैपिटल्स की गेंदबाजी को देखें तो जेम्स नीशम ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं ईशान बोश ने 4 ओवर में 37 रन खर्च किए और 2 खिलाड़ियों को आउट किया। एनरिच नार्के ने 4 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किया। पूरी टीम 19.4 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

कैसे जीती प्रिटोरिया कैपिटल्स
प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम के सामने 20 ओवर में 160 रन बनाने का लक्ष्य था। टीम के खिलाड़ी रिली रोसो ने सिर्फ 19 गेंद पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत के रास्ते पर ले आए। वहीं कुशल मेंडिस ने 25 गेंद पर 39 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी ने भी 23 गेंद पर 25 रनों की उम्दा पारी खेली। वहीं एमआई केपटाउन की गेंदबाजी की बात करें तो ऑलराउंडर सैम करेन ने 4 ओवर में 26 रन खर्च करके 3 विकेट हासिल किए। वहीं ओडिन स्मिथ ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिया। जानसेन ने भी 4 ओवर की गेंदबाजी की और 47 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस तरह से टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बना लिए और मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान से एशिया कप 2023 की छीन सकती मेजबानी, यूएई में किया जाएगा शिफ्ट!