अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक सर्टिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन बन गई हैं। उन्होंने WVS से ट्रेनिंग लेकर पेट केयर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सचिन तेंदुलकर की बहू और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक और खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने WVS (Worldwide Veterinary Service) के ABC Programme के जरिए वेटरनरी टेक्नीशियन का सर्टिफिकेट हासिल किया है। सानिया ने अपनी इस उपलब्धि के बाद एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो एक कुत्ते की देखभाल करती नजर आ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर फॉलोअर्स ने खूब बधाइयां दीं।
सानिया चंडोक की पोस्ट साफ जाहिर करती है कि जानवरों के प्रति उनका लगाव महज सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने पेट केयर के क्षेत्र में प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है और इसी दिशा में अब अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं। वेटरनरी टेक्नीशियन के तौर पर उनकी ट्रेनिंग में जानवरों की सेहत और देखभाल से जुड़ी बुनियादी मेडिकल प्रक्रियाओं पर फोकस किया गया है।
ननद सारा तेंदुलकर ने दी भाभी को बधाई
सानिया चंडोक की इस उपलब्धि पर जहां फॉलोअर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी मेहनत और नई प्रोफेशनल उपलब्धि की तारीफ की, वहीं ननद सारा तेंडुलकर ने भी अपनी भाभी के इस अचीवमेंट से जुड़ी पोस्ट को लाइक किया। इससे ननद-भाभी के बीच क्लोज बॉन्डिंग की झलक भी दिखी।
सानिया का खुद का पेट केयर बिजनेस
बता दें कि सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक सिर्फ वेटरनरी टेक्नीशियन ही नहीं हैं, बल्कि एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की शुरुआत की है। यह बिजनेस पेट ग्रूमिंग, स्किनकेयर और वेलनेस से जुड़ा है। यानी सानिया ने पेट केयर को सिर्फ बिजनेस के तौर पर नहीं चुना, बल्कि इस क्षेत्र में प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाया है।
बड़े बिजनेस परिवार से आती हैं सानिया चंडोक
- सानिया चंडोक मुंबई के एक चर्चित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह Greaves Group के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में कारोबार से जुड़ा हुआ है।
- परिवार के कारोबार का संबंध The Brooklyn Creamery और Baskin-Robbins जैसे ब्रांड्स से भी रहा है। हालांकि, सानिया ने अपनी पहचान सिर्फ पारिवारिक कारोबार तक सीमित नहीं रखी और अपने लिए एक अलग प्रोफेशनल रास्ता चुना।
- उन्होंने London School of Economics से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पेट केयर सेक्टर में कदम रखा और इसी क्षेत्र में अपना बिजनेस भी शुरू किया।
मार्च 2026 में हुई अर्जुन तेंदुलकर से शादी
सानिया चंडोक ने 5 मार्च 2026 को सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर से शादी की। दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में हुई थी। इस शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी से पहले भी सानिया और अर्जुन के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही थी। सानिया का सारा तेंदुलकर के साथ भी पुराना जुड़ाव बताया जाता है।
कैसा रहा है अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर?
- अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई से की थी। बाद में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गोवा का रुख किया। IPL में उन्हें सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
- हालांकि, अर्जुन को IPL डेब्यू के लिए 2023 तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 5 IPL मैच खेले, जिनमें उनके नाम 3 विकेट और 13 रन हैं।
- 2026 सीजन के लिए अर्जुन को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये की ऑल-कैश डील में ट्रेड किया था।
- अर्जुन तेंदुलकर के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने 24 मैचों में 685 रन बनाए हैं और 52 विकेट लिए हैं। वहीं, 24 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 160 रन और 26 विकेट हैं।
- टी20 क्रिकेट में अर्जुन ने 29 मैचों में 189 रन बनाए हैं और 35 विकेट अपने नाम किए हैं।


