MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Saaniya Chandhok Net Worth: कितनी अमीर हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक? जानें कहां से करती हैं कमाई?

Saaniya Chandhok Net Worth: कितनी अमीर हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक? जानें कहां से करती हैं कमाई?

Saaniya Chandhok Net-Worth: अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक करोड़ों की विरासत वाली बिजनेसवूमेन हैं। उनकी खुद का एक बड़ा कारोबार है। मुंबई के मशहूर कारोबारी घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सचिन तेंदुलकर से अधिक संपत्ति है। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 09 2026, 12:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
अर्जुन तेंदुलकर की शादी
Image Credit : stockPhoto

अर्जुन तेंदुलकर की शादी

सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर की शादी जल्द होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 मार्च 2026 को अपने लंबे समय के साथी सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। 2025 में दोनों की सगाई हुई है और अब दोनों शादी के बाद में बंधने के लिए तैयार हैं। वेडिंग की खबर आते ही सानिया काफी ज्यादा चर्चा में आ गई हैं। लोगों को उनके बारे में जानने की बेचैनी हो रही है। आइए हम उनके बारे में आपको बताते हैं।

26
सानिया चंडोक कौन हैं?
Image Credit : insta/saaniyachandhok

सानिया चंडोक कौन हैं?

अर्जुन की होने वाली मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई की हाई-प्रोफाइल सोसायटी में एक जानी-पहचानी नाम हैं। वो इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हैं। सिर्फ सचिन के बेटे के साथ शादी होने वाली है इस वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी, क्योंकि वो एक कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उस कारोबार की पहचान देश के हॉस्पैटिलिटी और फूड इंडस्ट्री में दशकों से स्थापित है।

36
मुंबई के मशहूर परिवार से रिश्ता
Image Credit : stockPhoto

मुंबई के मशहूर परिवार से रिश्ता

सानिया चंडोक का ताल्लुक मुंबई के पॉपुलर फैमिली घई परिवार से जुड़ा है। उनके नाना रवि इकबाल घई ग्राविस हॉस्पैटिलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। यह वही समूह है, जो इंटरकांटिनेंटल मरीन ड्राइव होटल, द ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम और इंडिया में बास्किन रॉबिंस का संचालन करता है। सानिया एक अरबों की विरासत वाली उत्तराधिकारी नहीं हैं, बल्कि एक न्यू-एज बिजनेसवुमन हैं।

46
क्या-क्या करती हैं सानिया?
Image Credit : stockPhoto

क्या-क्या करती हैं सानिया?

सानिया चंडोक पारंपरिक फैमिली बिजनेस से अलग अपने पैशन ड्रिवन उद्यम पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने खुद के दम पर मिस्टर पॉज जैसा बिजनेस स्थापित किया है। पहले से ही एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसकी ब्रांड लिस्ट में इकॉन्टिनेटल, ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिंस इंडिया जैसे नामों से जुड़ी है। यह कॉम्बिनेशन उन्हें सिर्फ फैमिली कारोबार की वारिस नहीं, खुद की पहचान बनाने वाली महिला बनाता है।

56
कहां तक पढ़ीं हैं सानिया चंडोक?
Image Credit : stockPhoto

कहां तक पढ़ीं हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक ने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुशन किया है। पढ़ाई की बाद भी उन्होंने पारिवारिक कारोबार में जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने शौक और जुनून को प्रोफेशन बना लिया। उन्होंने साल 2022 में मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की शुरुआत की। यह एक लग्जरी पेट एनिमल की ग्रूमिंग और मेरा सर्विस है। यहां पर पालतू डॉग्स और कैट्स के लिए स्पा ट्रीटमेंट, ग्रूमिंग पैकेज और केयर की सुविधाएं मिलती हैं।

66
सानिया चंडोक कुल संपत्ति कितनी है?
Image Credit : stockPhoto

सानिया चंडोक कुल संपत्ति कितनी है?

सानिया चंडोक की कुल संपत्ति 18.43 मिलियन डॉलर (161 करोड़) रुपए है। इसके अलावा फैमिली यानी घई परिवार वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राविस फूड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने 624 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह संपत्ति 16 अरब रुपए है। यह अमाउंट सानिया चंडोक के होने वाले ससुर सचिन तेंदुलकर की अनुमानित 14 अरब रुपए की संपत्ति से काफी अधिक है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday's IPL Match, 12th April 2026: MI vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 20वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image4
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image5
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved