MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • संजू सैमसन की नेटवर्थ: करोड़ों की प्रॉपर्टीज, महंगी कारें... क्रिकेटर की कमाई देख कहेंगे-गजब है भाई!

संजू सैमसन की नेटवर्थ: करोड़ों की प्रॉपर्टीज, महंगी कारें... क्रिकेटर की कमाई देख कहेंगे-गजब है भाई!

Sanju Samson Net Worth: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। भारतीय टीम में उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने पर भी सस्पेंस है। पर्सनल लाइफ में भी सुर्खियां बटोरते हैं। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 28 2026, 09:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
संजू सैमसन चर्चा में
Image Credit : Instagram/imsanjusamson

संजू सैमसन चर्चा में

भारतीय टीम में बल्लेबाज संजू सैमसन फैंस और मैनेजमेंट के बीच लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर ओपनर खेलना भी उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20i सीरीज में वो अभी तक रन बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं। शुरुआती 3 मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला है। दूसरे टी20 में बिना खाता खोले ही आउट हुए।

25
संजू की पर्सनल लाइफ
Image Credit : Instagram/imsanjusamson

संजू की पर्सनल लाइफ

जिस तरह से संजू सैमसन क्रिकेट में सुर्खियां बटोरते हैं, उससे ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ में भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके पास धन और दौलत की कोई कमी नहीं है। क्रिकेट के साथ-साथ अन्य जगहों से भी संजू अच्छी कमाई करते हैं। उनके पास आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कि संजू किस तरह से अपनी लग्जरी लाइफ को एंजॉय करते हैं।

35
संजू सैमसन की नेटवर्थ
Image Credit : Instagram/imsanjusamson

संजू सैमसन की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन की कुल नेटवर्थ 82 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य स्रोतों से भी मोटी कमाई करते हैं। रियल एस्टेट में भी उनका अच्छा इन्वेस्ट है। इंडियन प्रीमियर लीग में 2025 तक वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए काफी कमाई की है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें 18 करोड़ रुपए में आरआर ने खरीदा था। हालांकि, 2026 में सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे।

45
बीसीसीआई से कमाई
Image Credit : Instagram/imsanjusamson

बीसीसीआई से कमाई

संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सी ग्रेड में शामिल हैं। उन्हें सलाना 1 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। उन्हें प्रत्येक वनडे के लिए 6 लाख और टी20i के लिए 3 लाख रुपए मिलते हैं। वो भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आते हैं। हालांकि, वो एकदिवसीय फॉर्मेट में भी नहीं खेलते दिखाई देते हैं। फिलहाल टी20 इंटरनेशनल में ही वो टीम इंडिया के लिए रेगुलर प्लेयर बने हुए हैं।

55
आलीशान घर और गाड़ियां
Image Credit : Instagram/imsanjusamson

आलीशान घर और गाड़ियां

विकेटकीपर व बल्लेबाज संजू सैमसन लग्जरी लाइफ में एंजॉय करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और विझिंजम में प्रॉपर्टीज हैं। सभी को मिलाकर उनकी करोड़ों रुपए की कीमत वाली प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा वो लग्जरी कारों के शौकीन भी हैं। कारों में उनके गैराज में रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी ए9, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और मर्सिडीज बेंज सी क्लास खड़ी है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
संजू सैमसन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KKR vs PBKS Weather Update: कोलकाता में आज मैच होगा या धुल जाएगा? टॉस से पहले जान लें ईडन गार्डन्स का मिजाज
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 6th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday’s IPL Match, LSG vs SRH & RCB vs CSK (5 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? लखनऊ बनाम हैदराबाद, बेंगलुरू बनाम चेन्नई रिजल्ट
Recommended image4
Shami on Fire: मो. शमी ने तहस-नहस कर दिया हैदराबाद का टॉप ऑर्डर, फैंस ने अगरकर-गंभीर की लगा दी क्लास
Recommended image5
RCB vs CSK Score IPL 2026: RCB का जलवा बरकरार! चेन्नई को 43 रन से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved