RCB vs SRH Live Watch Free IPL Match Today: SRH vs RCB का आज का मुकाबला IPL 2026 के सबसे बड़े मैचों में माना जा रहा है। विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं, जबकि दोनों टीमें Qualifier-1 की रेस में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगी। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टाइमिंग, टीवी चैनल और मोबाइल पर फ्री देखने का पूरा तरीका यहां जानिए। 

RCB vs SRH Live Match: IPL 2026 में आज शुक्रवार को सबसे बड़ा धमाका होने जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला शुरू होने में कुछ ही समय बचा है और दोनों टीमों के फैंस का ब्लड प्रेशर अभी से बढ़ने लगा है। वैसे तो डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और एसआरएच दोनों पहले ही गुजरात टाइटंस के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का कर चुकी हैं। लेकिन आज की लड़ाई जो जीतेगा उसका 'क्वालीफायर 1' में जाना लगभग तय हो जाएगा। तो, अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मैच को अपने मोबाइल या टीवी पर बिना एक भी रुपया खर्च किए बिल्कुल मुफ्त में देखना चाहते हैं,तो यहां जानिए सही प्लेटफॉर्म...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Virat Kohli Record: किंग कोहली के निशाने पर क्रिस गेल का 'विराट' रिकॉर्ड

आज का मैच सिर्फ दो टीमों की जंग नहीं है, बल्कि किंग विराट कोहली के इतिहास रचने का गवाह बनने वाला है। विराट इस समय गजब के फॉर्म में हैं और 13 मैचों में 542 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में छठे नंबर पर हैं। विराट कोहली को आईपीएल के इस सीजन में 600 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 58 रनों की जरूरत है। अगर आज उनके बल्ले से ये 58 रन निकल जाते हैं, तो वह लगातार 4 सीजन (2023 से 2026) में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले क्रिस गेल (2011-2013), डेविड वॉर्नर (2016-2019 में से 3 सीजन) और केएल राहुल (2023-2025) लगातार तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन विराट आज इन सबको पीछे छोड़ देंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद का किला बनाम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की विजय रथ

बेंगलुरु की टीम इस समय लगातार 3 मैच जीतकर आ रही है और उनकी नजर इस सीजन की 10वीं जीत पर होगी। सीजन के पहले ही मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से पटखनी दी थी। भले ही आरसीबी फॉर्म में हो, लेकिन हैदराबाद को उनके घर में हराना लोहे के चने चबाने जैसा है। दोनों के बीच हुए कुल मुकाबलों में हैदराबाद 14-12 से आगे है। वहीं, हैदराबाद के मैदान पर सनराइजर्स ने आरसीबी को 6 बार धोया है और सिर्फ 3 बार हारी है। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम आज पूरा दम लगाएगी।

SRH Vs RCB: मोबाइल और टीवी पर फ्री में कहां देखें लाइव मैच?

टॉस का सिक्का ठीक शाम 7:00 बजे सिक्का उछाला जाएगा। शाम 7:30 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। अगर आप सफर में हैं या ऑफिस में फंसे हैं, तो अपने स्मार्टफोन पर JioHotstar ऐप या वेबसाइट को ओपन कर लें। यहां मैच की लाइव स्ट्रीमिंग बिल्कुल फ्री में दिखाई जा रही है। अगर घर में परिवार के साथ बैठकर टीवी पर मैच का मजा लेना है, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bangalore: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

SRH Playing 11: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

RCB Playing 11: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।