चेन्नई में CSK और SRH के बीच मुकाबले से पहले डेवाल्ड ब्रेविस, साकिब हुसैन, अभिषेक शर्मा और नूर अहमद पर खास नज़रें रहेंगी। चेपॉक की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मानी जा रही है, जहां 200+ स्कोर देखने को मिल सकता है।

CSK vs SRH Match Preview: IPL 2026 के 63वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले पाइंट्स टेबल पर सनराइजर्स हैदराबाद जहां 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेवाल्ड ब्रेविस के पास बड़ी पारी खेलने का सुनहरा मौका

इस सीजन की शुरुआत डेवाल्ड ब्रेविस के लिए आसान नहीं रही। चोट की वजह से वह शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके। टीम में वापसी के बाद भी उन्हें उनकी पसंदीदा बल्लेबाजी पोज़िशन से एक नंबर नीचे उतरकर खेलना पड़ा। अब तक छह पारियों में ब्रेविस सिर्फ़ 99 रन ही बना पाए हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ मौकों पर अपनी शानदार प्रतिभा की झलक ज़रूर दिखाई है। खासतौर पर लखनऊ में उनकी बल्लेबाजी ने सभी का ध्यान खींचा था, जब उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और फिर बिना देखे एक और शानदार छक्का जड़ दिया। इसके बावजूद वह अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुए हैं। ऐसे में सोमवार का मुकाबला उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका माना जा रहा है।

साकिब हुसैन बने SRH के लिए बड़ी खोज

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज़ साकिब हुसैन इस सीज़न में टीम के लिए बड़ी खोज साबित हुए हैं। वह खासतौर पर पारी के आखिरी 10 ओवरों में गेंदबाज़ी करते हैं और हैदराबाद की पिच पर मिलने वाली रिवर्स स्विंग का शानदार इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चेन्नई की पिच पर उन्हें वही मदद मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस नई चुनौती का सामना किस तरह करते हैं। फिलहाल साकिब 12 विकेट के साथ टीम के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज़ बने हुए हैं और उनका प्रदर्शन मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकता है।

अभिषेक शर्मा का मुकेश चौधरी के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

IPL में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड CSK के ओपनिंग गेंदबाज मुकेश चौधरी के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। उन्होंने मुकेश के खिलाफ 220 के स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए हैं और सिर्फ़ एक बार अपना विकेट गंवाया है। ऐसे में पावरप्ले के दौरान यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

CSK के स्पिनर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज़ इस सीज़न में लगातार प्रभावशाली रहे हैं। अकील हुसैन और नूर अहमद की अगुवाई में CSK के स्पिन अटैक का इकॉनमी रेट 8.5 रहा है, जो इस सीज़न का दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। चेपॉक की स्पिन मददगार पिच पर एक बार फिर टीम को अपने स्पिनर्स से बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

नूर अहमद के खिलाफ क्लासेन का दमदार रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन को नूर अहमद की गेंदबाज़ी खेलना काफी पसंद आता है। सभी T20 मुकाबलों में क्लासेन ने नूर के खिलाफ 219 के स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं और सिर्फ़ एक बार आउट हुए हैं। यह मुकाबला भी मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट बन सकता है।

चेपॉक में SRH पर भारी रही है CSK

चेन्नई के चेपॉक मैदान पर CSK का रिकॉर्ड SRH के खिलाफ बेहद शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पांच मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। घरेलू परिस्थितियों का फायदा CSK को एक बार फिर मिल सकता है।

अंशुल कंबोज की फॉर्म बनी चिंता का कारण

CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है। पिछले तीन मैचों में उनका इकॉनमी रेट 14.9 रहा है और वह सिर्फ़ दो विकेट ही ले पाए हैं। जबकि इससे पहले खेले गए छह मुकाबलों में उनका इकॉनमी रेट 7 था और उन्होंने 12 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि वह जल्द अपनी पुरानी लय हासिल करें।

पिच रिपोर्ट: चेपॉक में बल्लेबाजों को मिल सकती है मदद

सोमवार को चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। SRH के तेज गेंदबाजी कोच वरुण एरॉन का मानना है कि मैच जीतने के लिए करीब 210 रन का स्कोर बनाना पड़ सकता है। वहीं CSK के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन का कहना है कि चेन्नई की पिच पर हैदराबाद की तुलना में ज्यादा उछाल मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा होगा।

SRH vs CSK: चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम

18 मई को चेन्नई में मौसम गर्म के साथ ही उमस भरा रहने की संभावना है। शाम के वक्त बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की-फुल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटें भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

चेन्नई सुपर किंग्स (पॉसिबल प्लेइंग-12)

ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद (पॉसिबल प्लेइंग-12)

पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, , शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।