आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को बेहद अहम मैच खेला जा रहा है। सनराजइर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के इस मैच में दोनों टीमों के ओपनर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी इस मैच को मिस नहीं करना चाहते और फ्री में देखना चाहते हैं, तो जानिए कहां और कैसे देखें।
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज सोमवार 13 अप्रैल को सीजन का 21वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मैच इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला है। राजस्थान रॉयल्स जहां इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 1 मैच जीता है, जबकि तीन में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में SRH के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। अगर आप भी इस रोमाचंक मुकाबले का लुत्फ फ्री में उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे और कहां देखें मैच।
JioHotstar पर लाइव मैच कैसे देखें?
- अगर आप ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। आमतौर पर यहां लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने रिचार्ज प्लान जरूर चेक करें।
- कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ खास प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) देती हैं। ऐसे में आप बिना अलग से पैसे खर्च किए लाइव मैच का मजा ले सकते हैं।
मोबाइल पर HD और 4K में मैच कैसे देखें?
- मोबाइल पर शानदार क्वालिटी में मैच देखने के लिए महंगा प्लान जरूरी नहीं है। आपके पास तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए
- ऐप की सेटिंग में जाकर “Ultra HD/4K” ऑप्शन चुनें। इससे आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी में मैच का आनंद ले सकते हैं
SRH vs RR मैच टीवी पर कहां देखें?
- अगर आप टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो Star Sports Network के चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण होगा।
- यहां आपको हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल जैसी कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मिलेगा, जिससे आपका अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
RR vs SRH मैच की पूरी डिटेल्स
मैच की तारीख: सोमवार, 13 अप्रैल 2026
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे
मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
मैदान: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स पॉसिबल प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
सनराइजर्स हैदराबाद पॉसिबल प्लेइंग 11
ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।


