MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों के बारे में जानें सबकुछ, कौन है सबसे पावरफुल-कौन है कमजोर

T20 वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों के बारे में जानें सबकुछ, कौन है सबसे पावरफुल-कौन है कमजोर

T20 World Cup Team Analysis: T20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन 10 टीमें ऐसी हैं जो खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से लेकर वेस्टइंडीज तक हर टीम की अपनी ताकत, कमजोरी और एक्स फैक्टर है...

4 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 07 2026, 02:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भारत
Image Credit : Getty

भारत

सबसे पहले भारतीय टीम की बात की जाए जो आईसीसी T20 रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन पर है। इस टीम में नंबर 8 तक बल्लेबाजी करने की ताकत है। शुरुआत में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन तेज शुरुआत देने के साथ ही बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी टीम में मौजूद है। गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सबसे भरोसेमंद डेथ ओवर बॉलर्स है। वरुण की मिस्ट्री और कुलदीप की विकेट टेकिंग स्पिन गेंद बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। वहीं, अक्षर पटेल किफायती गेंदबाज होने के साथ ही बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पिछले 1 साल में भारत ने 26 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उसे 20 में जीत मिली है 4 में हार और 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

और पढ़ें- India vs USA T20 World Cup 2026: पहला मैच, नई टीम, 2 नई चुनौती

26
ऑस्ट्रेलिया
Image Credit : Getty

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल मार्श जैसे कप्तान है, जो मिडिल ऑर्डर में तेज गति से रन बना सकते हैं। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन जैसे प्लेयर हैं, जो मैच का रुख कभी भी बदल सकते हैं। हालांकि, टीम में ओपनिंग और टॉप ऑर्डर की चिंता बनी हुई है, क्योंकि शुरुआती ओवरों में विकेट गिरने से समस्या बढ़ सकती है। गेंदबाजी की बात करें तो पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बाहर होने से तेज गेंदबाजी कमजोर जरूर हुई है, लेकिन टीम में एडम जाम्पा है, जो मिडिल ऑर्डर में विकेट निकालने में माहिर है। पिछले 1 साल में ऑस्ट्रेलिया ने 19 T20 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 10 में जीत 6 में हार और 3 मैच बेनतीजा रहे।

36
इंग्लैंड
Image Credit : Getty

इंग्लैंड

इंग्लैंड में फिल साल्ट, जोश बटलर, हैरी ब्रुक और विल जैक्स जैसे बल्लेबाज हैं, जो अकेले दम पर मैच जिताने की ताकत रखते हैं। इसके अलावा युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मदद मिलेगी। इंग्लैंड की टीम में आदिल रशीद जैसे स्पिन गेंदबाज है, लेकिन परेशानी की वजह ये है कि जोफ्रा आर्चर के अलावा कोई ऐसा तेज गेंदबाज नहीं है जिसे पूरी तरह भरोसेमंद कहा जा सके। पिछले एक साल में इंग्लैंड ने अब तक 18 T20 मैच खेले, जिसमें उसे 11 में जीत, 5 में हार मिली और 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

46
न्यूजीलैंड
Image Credit : Getty

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज फिन एलेन और टिम सीफर्ट टीम को शानदार शुरुआत दे सकते हैं। इसके अलावा रचिन रविंद्र, फिलिप्स, डैरिल मिचेल जैसे बल्लेबाज भी टीम में है। हालांकि, टीम में डेथ ओवर की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि गेंदबाज डेथ ओवरों में महंगे साबित हुए हैं। भारत के खिलाफ T20 सीरीज में भी न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। पिछले 1 साल में न्यूजीलैंड ने 27 T20 मैच खेले, जिसमें उसे 13 में जीत, 10 में हार मिली है। वहीं, 4 मैच बेनतीजा भी रहे।

56
साउथ अफ्रीका
Image Credit : Getty

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका भी T20 वर्ल्ड कप की दमदार टीम रही है। 1 साल में उसने अब तक 21 मैच खेले, जिसमें उसे 8 में जीत और 13 में हार मिली है। डेथ ओवर में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स गेम को फिनिश करने की क्षमता रखते हैं। वहीं, क्विंटन डी कॉक और एडन मार्करम टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को संभाल सकते हैं। हालांकि, टीम में एक्सपीरियंस की कमी खल सकती है। गेंदबाजी में रबाडा, नोर्किया, लुंगी एनगिडी जैसे वर्ल्ड क्लास पेसर है। वहीं, स्पिन का जिम्मा केशव महाराज पर रहेगा।

66
T20 वर्ल्ड कप की अन्य दमदार टीमें
Image Credit : Getty

T20 वर्ल्ड कप की अन्य दमदार टीमें

  • T20 वर्ल्ड कप की अन्य टीमों की बात की जाए तो नंबर 6 पर पाकिस्तान है, जिसने 1 साल में सबसे ज्यादा 39 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 25 में जीत और 14 में हार का सामना करना पड़ा है।
  • सातवें नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 2022 से T20 का खिताब नहीं जीता है। पिछले साल उसे 23 मैचों में 10 में जीत और 13 में हार मिली है।
  • अफगानिस्तान की टीम में शानदार स्पिन गेंदबाजी है। उसने पिछले साल से अब तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 10 में जीत और 8 में हार मिली है।
  • 9वें नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसमें लगभग सभी खिलाड़ी बल्लेबाजी करने की ताकत रखते हैं और किसी भी स्थिति में मैच को पलट सकते हैं। हालांकि, 2024 वर्ल्ड कप के बाद से टीम की जीत का रेशियो कम होता जा रहा है। 29 मैचों में उसे केवल 9 में जीत मिली है। 19 में हार और 1 मैच बेनतीजा रहा।
  • 10वें नंबर पर जिंबाब्वे की टीम है। पिछले दो महीने से जो क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतरी है। उसने पिछले साल 25 मैच खेले, जिसमें उसे 10 में जीत, 13 में हार मिली और 2 मैच बेनतीजा भी रहे।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image2
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Recommended image3
RR vs DC Live Streaming: सूर्यवंशी का बल्ला vs स्टार्क की गेंद, कौन पड़ेगा भारी..मुफ्त में कहां देखें आज का IPL मैच
Recommended image4
RR vs DC: आज राजस्थान से भिड़ेगी दिल्ली, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट
Recommended image5
Vaibhav Suryavanshi vs Mitchell Starc: 15 साल के सूर्यवंशी के सामने क्या टिक पाएंगे स्टार्क, कौन जीतेगा नई गेंद की जंग?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved