MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup: 'बैग पैक करके आ जाओ', एक कॉल ने पलट दी इस खिलाड़ी की किस्मत

T20 World Cup: 'बैग पैक करके आ जाओ', एक कॉल ने पलट दी इस खिलाड़ी की किस्मत

Indian Cricketer Comeback Story: टी20 वर्ल्ड कब में भारत के पहले ही मैच में अमेरिका के खिलाफ 3 विकेट लेने वाले सिराज को दो दिन पहले तक पता ही नहीं था, कि उन्हें इस मैच में उतरना है। वह इटली जाने की तैयारी में थे, तभी एक कॉल ने उनकी किस्मत पलट दी। 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 08 2026, 05:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

स्पेन जाने की तैयारी में थे मोहम्मद सिराज

रणजी ट्रॉफी खत्म हो चुकी थी। हैदराबाद नॉकआउट में नहीं पहुंची, तो तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज ने सोचा थोड़ा ब्रेक ले लिया जाए। अगले हफ्ते स्पेन जाकर फुटबॉल मैच देखने का प्लान था, फिर रमजान में परिवार के साथ वक्त और उसके बाद IPL की तैयारी। लेकिन तभी एक फोन कॉल ने उनकी किस्मत को पलटकर रख दिया। 'मियां, बैग पैक करके आ जाओ' फोन टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का था।

26
Image Credit : Getty

सूर्य कुमार यादव के कॉल के बाद सिराज का रिएक्शन

मैसेज पढ़ते ही सिराज को लगा कि शायद मजाक हो रहा है। उन्होंने तुरंत कहा, 'इस तरह की बातों में मजाक मत करो।' लेकिन सूर्या ने साफ किया कि कोई मजाक नहीं है, टीम को तुरंत जॉइन करना है, T20 वर्ल्ड कप के लिए बुलावा है। इसके बाद सोचने का वक्त नहीं था। बैग पैक हुआ, टिकट बुक हुआ और कुछ ही घंटों में सिराज सफर पर थे। थोड़ी देर बाद सिलेक्शन कमेटी के सदस्य प्रज्ञान ओझा का कॉल भी आ गया।

Related Articles

Related image1
'हल्के में मत लेना', T20 World Cup से पहले अमेरिका की टीम इंडिया को गंभीर चेतावनी!
Related image2
India vs USA T20 World Cup 2026: पहला मैच, नई टीम, 2 नई चुनौती
36
Image Credit : Facebook/Indian Cricket Team

रात 3 बजे मुंबई, सुबह प्लेइंग-11

सिराज रात करीब 3 बजे मुंबई पहुंचे। नींद पूरी नहीं थी, लेकिन जिम्मेदारी साफ थी। उसी रात उन्होंने विरोधी टीम के बारे में थोड़ा देखा, थोड़ी तैयारी की और कुछ देर सो गए। सुबह उठते ही मैसेज मिला कि अमेरिका के खिलाफ पहले ही मैच में प्लेइंग-11 में उनका नाम है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं।

46
Image Credit : Getty

557 दिन बाद टी20 में वापसी

सिराज ने जुलाई 2024 के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला था। इतना लंबा ब्रेक… लेकिन गेंद हाथ में आई तो ऐसा लगा जैसे वह कभी दूर गए ही नहीं। पहले ही स्पेल में उन्होंने अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर मैच की दिशा बदल दी। अमेरिका की टीम 13 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। भारत को 161 रन डिफेंड करने थे और यहीं से मुकाबला भारत की पकड़ में आ गया।

56
Image Credit : X

छक्का पड़ा, लेकिन नहीं टूटा सिराज का हौसला

सिराज की दूसरी ही गेंद पर छक्का लग गया। लेकिन उन्होंने तुरंत लेंथ बदली और अगली सही गेंद पर बल्लेबाज ड्राइव करने गया और कैच दे बैठा। फिर अगले ओवर में बैक ऑफ लेंथ और सही लाइन और दूसरा विकेट भी गिर गया। सिर्फ 8 गेंदों में 2 विकेट ले लिए।

66
Image Credit : ANI

रणजी ट्रॉफी ने दिया फायदा, इमोशनल हुए सिराज

मैच के बाद सिराज ने बताया कि रणजी ट्रॉफी ने यहां बहुत मदद की। उन्होंने कहा, 'रणजी के बाद सीधे यहां आया था। विकेट देख कर समझ गया कि नई गेंद आसानी से बल्ले पर नहीं आएगी। इसलिए विकेट टू विकेट गेंदबाजी का प्लान बनाया।' यही प्लान काम कर गया। ऊपरवाले ने 24 घंटे में किस्मत बदल दी।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिराज थोड़े इमोशनल दिखे। उन्होंने कहा, 'मैं फैमिली के साथ समय बिता रहा था। तभी ट्रेनर का मैसेज आया। मैंने मजाक में कहा, अभी मैसेज मत करो, आराम कर रहा हूं। लेकिन ऊपरवाले ने 24 घंटे में सब बदल दिया।'

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 12 April 2026, आज सुपर संडे में 2 बड़े मैच, रोहित-विराट आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल
Recommended image2
Who Won Yesterday IPL Match 11 April 2026: CSK vs DC and PBKS vs SRH Result, कल का मैच कौन जीता? देखें Highlights
Recommended image3
Sanju Samson: धोनी जो 18 साल में नहीं कर पाए, संजू सैमसन ने 4 मैचों में कर दिखाया, बनाया महा-रिकॉर्ड
Recommended image4
IPL में वैभव ने बनाया 'विराट' रिकॉर्ड्सः कोहली के गिफ्ट को Vaibhav Sooryavanshi ने सिर-आंखों पर रखा
Recommended image5
CSK vs DC Live: टीवी-मोबाइल पर कहां-कैसे देखें मैच? टॉस से पहले आई धोनी को लेकर बड़ी अपडेट
Related Stories
Recommended image1
'हल्के में मत लेना', T20 World Cup से पहले अमेरिका की टीम इंडिया को गंभीर चेतावनी!
Recommended image2
India vs USA T20 World Cup 2026: पहला मैच, नई टीम, 2 नई चुनौती
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved