MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Dr Ankita Yargal
India Pakistan Navy
News Helicopter Crash
PM Modi School Friend
Purnia News
Kanpur Murder Mystery
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पहली गेंद और विकेट! T20I में ये कमाल कर चुके हैं 5 भारतीय गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

पहली गेंद और विकेट! T20I में ये कमाल कर चुके हैं 5 भारतीय गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

T20I 1st Ball Wicket: T20I में कोई गेंदबाज पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटका दे, तो इससे टीम को शानदार शुरुआत मिलती है। भारतीय क्रिकेट में कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने T20I पारी की पहली गेंद पर एक या उससे ज्यादा बार विकेट लेने का कारनामा किया…

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 16 2026, 04:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. भुवनेश्वर कुमार  3 बार
Image Credit : X

1. भुवनेश्वर कुमार- 3 बार

इस रिकॉर्ड में भुवनेश्वर कुमार का नाम सबसे खास है। उन्होंने T20I में पारी की पहली गेंद पर तीन बार विकेट लिया है।

  • 24 फरवरी 2022 को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ T20I में भुवनेश्वर ने पारी की पहली गेंद पर पथुम निसांका को बोल्ड कर दिया था।
  • 9 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ एडबेस्टन में उन्होंने पहली गेंद पर जेसन रॉय को आउट किया। रॉय का कैच रोहित शर्मा ने पकड़ा था।
  • फिर 6 नवंबर 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भुवनेश्वर ने पारी की पहली गेंद पर वेस्ली मधेवेरे को आउट किया। उनका कैच विराट कोहली ने पकड़ा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. मयंक यादव- 3 बार
Image Credit : Asianet News

2. मयंक यादव- 3 बार

मयंक यादव ने भी इस खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने अब तक तीन बार T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है।

  • 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद T20I में मयंक ने पहली गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को आउट किया। वह रियान पराग के हाथों कैच हुए।
  • इसके बाद 23 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में उन्होंने ब्रायन बेनेट को पहली गेंद पर आउट किया।
  • मयंक ने 26 जुलाई 2026 को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में भी पारी की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर दिया। इस तरह उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के तीन first-ball wickets के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

और पढे़ं- IND vs AFG: भारत की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने गेंद से लेकर बल्ले तक मचाया कमाल

35
3. हार्दिक पंड्या- 2 बार
Image Credit : Getty

3. हार्दिक पंड्या- 2 बार

हार्दिक पंड्या ने T20I में दो बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है।

  • 6 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार्दिक ने पारी की पहली गेंद पर ब्रैंडन किंग को आउट किया। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। इसी ओवर में हार्दिक ने जॉनसन चार्ल्स का विकेट भी हासिल किया।
  • 14 सितंबर 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में हार्दिक ने सैम अयूब को अपनी पहली वैलिड गेंद पर आउट किया। हालांकि उन्होंने इससे पहले एक वाइड गेंद फेंकी थी, इसलिए तकनीकी तौर पर विकेट 0.1 की पहली पर आया।
45
4. अर्शदीप सिंह- 2 बार
Image Credit : insta/_arshdeep.singh__

4. अर्शदीप सिंह- 2 बार

अर्शदीप सिंह ने भी T20I पारी की पहली गेंद पर दो बार विकेट लिया है।

  • 12 जून 2024 को T20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ मैच में अर्शदीप ने शायन जहांगीर को मैच की पहली ही गेंद पर LBW आउट किया। यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज का मैच की पहली गेंद पर पहला विकेट था।
  • 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर T20I में अर्शदीप ने पारी की पहली गेंद पर फिल साल्ट को कैच आउट कराया। इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने जोस बटलर का भी विकेट लिया।
55
5. नीतीश कुमार रेड्डी
Image Credit : X/NKReddy07

5. नीतीश कुमार रेड्डी

भारत अफगानिस्तान T20I में नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले ही गेंद पर इब्राहिम जादरान को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने इस मैच में कुल 3 विकेट चटकाए। जिसके चलते भारत ने 7 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।

विकेट टेकर बॉलर्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. T20I में सबसे ज्यादा पहली गेंद पर विकेट किस भारतीय ने लिए हैं?

भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव ने पारी की पहली गेंद पर 3-3 बार विकेट लिए हैं।

2. क्या मयंक यादव ने यह कारनामा एक ही बल्लेबाज के खिलाफ किया है?

हां, जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोनों मौकों पर उन्होंने ब्रायन बेनेट को पहली गेंद पर आउट किया।

3. T20I में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कितने हैं?

इस रिकॉर्ड में 5 भारतीय गेंदबाज हैं, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अजीत अगरकर के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी? रेस में ये 5 बड़े नाम
Recommended image2
आखिर क्यों बोले संजू सैमसन, ‘मैं मशीन या रोबोट नहीं हूं’
Recommended image3
IND vs AFG: भारत की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने गेंद से लेकर बल्ले तक मचाया कमाल
Recommended image4
Who Won Yesterday T20 Match, IND vs AFG Result: कल का मैच कौन जीता? जानें दिल्ली में कैसे पलटा गेम
Recommended image5
IND vs AFG 2nd T20: 89 गेंद में ही खेल खत्म! संजू-अभिषेक के तूफान से भारत ने जीती सीरीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved