MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • जोश, जुनून और उत्सव का जनसैलाब: दिल खोलकर मुंबईंकर्स ने किया अपने हीरोज का स्वागत...देखें फोटोज

जोश, जुनून और उत्सव का जनसैलाब: दिल खोलकर मुंबईंकर्स ने किया अपने हीरोज का स्वागत...देखें फोटोज

Victory Parade: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को देश वापस लौटी। दिल्ली में स्वागत और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद विजेता टीम का मुंबई में लाखों की भीड़ स्वागत करने मरीन ड्राइव पहुंची।  

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 05 2024, 12:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Asianet News

चार दिनों तक बारबाडोस में फंसी विजेता टीम को लेने के लिए स्पेशन प्लेन गया था। वर्ल्ड कप लेकर भारत आने पर टीम इंडिया का जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली में जगह-जगह स्वागत कराने के बाद मुंबई में देर शाम को विक्ट्री परेड निकाला गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : Asianet News

नरीमन प्वाइंट से शुरू हुई विक्ट्री परेड में पहुंचे लोगों ने जोरदार ढंग से हीरोज का स्वागत किया। ओपन बस पर सवार टीम इंडिया के हीरोज बेहद उत्साह में थे तो लोगों का भी उत्साह अपने शबाब पर था।

39
Image Credit : Asianet News

चीयर्स करते, उत्साह के साथ फैंन्स को हाथ हिलाकर खिलाड़ी थैंक्स बोलते रहे। बारी-बारी से ट्रॉफी लेकर फैंस के बीच लहराते दिखे। कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि वह टीम इंडिया और प्रशंसकों के प्यार को हमेशा मिस करेगे। आज जो स्वागत देखा है वह अद्भुत था। उन्होंने कहा कि फैंस ही हैं जो इसे देश का सबसे बड़ा खेल बनाते हैं। भारतीय टीम को कोचिंग देना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। मुझे यह हमेशा ही खलेगी। रोहित शर्मा ने शानदार नेतृत्व किया। मुझे यकीन नहीं था कि मैं 50 ओवर के विश्व कप के बाद खेलना जारी रखूंगा या नहीं। रोहित का फोन उठाना और कहना, "राहुल, चलो एक और मौका लेते हैं"। शायद मेरे जीवन में प्राप्त सबसे अच्छे फोन कॉल में से एक। खत्म करने का शानदार तरीका भी यह जीत है। बहुत सी चीजें हैं जो मुझे याद आएंगी। लड़के, सपोर्ट स्टाफ। मैं आज यहां बाकी सपोर्ट स्टाफ की वजह से खड़ा हूं।

49
Image Credit : Asianet News

टीम इंडिया को देखने के लिए लाखों की भीड़ जब दक्षिण मुंबई की ओर उमड़ी तो पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीना-पसीना होना पड़ा। लाखों की भीड़ और मरीन ड्राइव पर तिल रखने की जगह न होने पर पुलिस प्रशासन आ रहे लोगों को वापस करने के साथ लगातार अपील करने लगा कि लोग घरों से न निकले।

59
Image Credit : Asianet News

विक्ट्री परेड वानखेड़े स्टेडियम पहुंचकर खत्म हुई। यहां स्टेडियम में भी क्षमता से काफी अधिक फैंस पहुंचे थे। ढोल-नगाड़ों के बीच स्टेडियम पहुंचने पर टीम इंडिया ने जमकर डांस किया। विराट कोहली ने डांस की शुरूआत की और देखते ही देखते पूरी टीम जमकर भांगड़ा की।

69
Image Credit : Asianet News

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मुंबई ने कभी निराश नहीं किया। वह हमेशा से हमारा बढ़िया स्वागत की है। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया कि जब से हम भारत आए हैं तब से यह शानदार रहा है। यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। टीम और बीसीसीआई की ओर से मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। टीम की ओर से हम फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं

79
Image Credit : Asianet News

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गुरुवार को मरीन ड्राइव पर लाखों की संख्या में लोग उमड़े। आलम यह कि मरीन ड्राइव पर लोगों के पहुंचने से दक्षिण मुंबई पूरी तरह जाम हो गई। पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर चर्चगेट और मध्य रेलवे के विशाल मार्ग पर अंतिम स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहुंचने वाली ट्रेनों में भी फैंस की भीड़ थी।

89
Image Credit : Asianet News

मुंबई के विभिन्न हिस्सों से लोग परेड देखने के लिए दोपहर से ही दक्षिणी छोर पर पहुंच गए थे। स्टेशन और सड़कें 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'इंडिया इंडिया' के नारों से गूंज रही थी। तिरंगा लहराते और नीली जर्सी पहने भीड़ रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद पूरे जोश में टीम इंडिया के हीरोज के स्वागत के लिए पहुंची तो पूरा मुंबई मानों वेलकम करने के लिए ठप हो गया हो।

99
Image Credit : Asianet News

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को बीसीसीआई ने सम्मानित करने के साथ 125 करोड़ रुपये का प्राइज मनी भी सौंपा।

यह भी पढ़ें:

वानखेड़े स्टेडियम में झूम के नाचे टी20 वर्ल्ड कप के हीरोज, देखिए वीडियो

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
Recommended image2
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 31 May 2026, आईपीएल का फाइनल आज, RCB vs GT कौन उठाएगा चमचमाती ट्रॉफी?
Recommended image4
Amitabh Bachchan Tweet: RR हार गई, लेकिन वैभव जीत गया! युवा बल्लेबाज की पारी पर बिग बी ने कही दिल छू लेने वाली बात
Recommended image5
BCCI Selection Controversy: 'जायसवाल से माफी मांगो!' मांजरेकर ने अगरकर को क्यों सुनाया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved