Team India Selection For T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 फरवरी-मार्च में आयोजित होना है। जिसके लिए शनिवार, 20 दिसंबर को टीम का ऐलान किया जाएगा। सिलेक्शन से पहले कई बड़े सवाल है, जिसका जवाब ढूंढना होगा।
India T20 World Cup squad 2026: भारत को अगले साल फरवरी-मार्च में T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलना है। इसका आयोजन भारत में ही किया जाएगा। इससे पहले 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की T20 सीरीज भी खेली जाएगी। T20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए 20 दिसंबर को भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। लेकिन, कुछ ऐसे सवाल है जिन पर सिलेक्टर्स को गंभीर रूप से विचार करना होगा। सबसे बड़ा सवाल शुभमन गिल की फॉर्म को लेकर है। वहीं, ईशान किशन की दावेदारी भी है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए झारखंड को टूर्नामेंट जिताया था।
सिलेक्शन कमिटी को करना होगा इन 4 बातों पर विचार
खराब फॉर्म के बाद भी गिल पर भरोसा क्यों
शुभमन गिल इस साल T20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 18 पारियों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 47 रनों की पारी जरूर खेली थी, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं निकली। ऐसे में उनकी फॉर्म को लेकर टीम को विचार करने की जरूरत है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर उनकी फॉर्म वापस नहीं आई, तो T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
और पढ़ें- T20i WC 2026: टीम इंडिया का स्क्वॉड बनाने में चयनकर्ताओं के छूटेंगे पसीने, ये 3 खिलाड़ी बने सिरदर्द
ईशान किशन की वापसी पर सवाल
भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपनी टीम झारखंड को जिताया है। उन्होंने इस पूरी सीरीज में 517 रन बनाए। इसके अलावा फाइनल में हरियाणा के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक भी लगाया। फिलहाल शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी सिलेक्टर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। लेकिन ईशान किशन को बैकअप ओपनर और विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किए जाने पर विचार करना होगा।
सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान आखिरी बड़ा इवेंट
सूर्यकुमार यादव से लगभग 1.5 साल से भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्हें कप्तानी दी जाएगी। भारतीय टीम एन वक्त पर कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी, लेकिन 14 महीने से खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप के बाद नए कप्तान पर विचार कर सकती है।
ये भी पढे़ं- क्या सूर्यकुमार यादव से छिनेगी T20I की कप्तानी? कौन होगा इसका प्रबल दावेदार
वाशिंगटन सुंदर बनाम रिंकू सिंह किसे मिलेगी तवज्जो
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को एक ऑलराउंडर की जरूरत है। एशिया कप में रिंकू सिंह को चुना गया था और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी भी खेली थी। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में नजर आए थे। मिडिल ऑर्डर ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की जगह पक्की है। ऐसे में वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, रिंकू सिंह को मौका मिलने की उम्मीद कम है।
