Follow On Rule in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन का नियम क्या है और इसे कब लागू किया जाता है? भारत और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट के उदाहरण से जानिए फॉलोऑन का पूरा नियम...

What is Follow On in Test Cricket: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन को लेकर चर्चा तेज है। भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर घोषित की है। ऐसे में श्रीलंका के सामने सबसे बड़ी चुनौती फॉलोऑन से बचने की है। आखिर टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन क्या होता है और श्रीलंका को इससे बचने के लिए कितने रन बनाने होंगे? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

क्या होता है फॉलोऑन?

टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन एक ऐसा नियम है, जिसके तहत पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने वाली टीम विपक्षी टीम को तुरंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेज सकती है। पांच दिन के टेस्ट मैच में अगर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 200 रन की बढ़त मिल जाती है, तो उसके कप्तान के पास फॉलोऑन देने का विकल्प होता है।

उदाहरण के लिए, भारत ने 500+ रन बनाएं और श्रीलंका की टीम 300 रन पर ऑलआउट हो जाती है, तो भारत को 200 रन की बढ़त मिलेगी। ऐसी स्थिति में भारतीय कप्तान श्रीलंका को बिना भारत की दूसरी पारी के सीधे दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। हालांकि, फॉलोऑन देना जरूरी नहीं है। कप्तान मैच की स्थिति और अपनी टीम की रणनीति को देखते हुए खुद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला भी कर सकता है।

और पढे़ं- यशस्वी जायसवाल-असिथा फर्नांडो विवाद पर दिग्गजों की फटकार, दोनों पर लगा जुर्माना

श्रीलंका को कितने रन चाहिए?

भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 रन पर घोषित की। ऐसे में फॉलोऑन से बचने के लिए श्रीलंका को कम से कम 304 रन बनाने होंगे। अगर श्रीलंका 304 रन तक पहुंच जाता है, तो भारत की बढ़त 199 रन रह जाएगी और फॉलोऑन का विकल्प खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर श्रीलंका 303 रन या उससे कम पर ऑलआउट होता है, तो भारत को कम से कम 200 रन की बढ़त मिल जाएगी और उसके पास फॉलोऑन देने का विकल्प होगा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बना लिए थे। यानी उसे फॉलोऑन से बचने के लिए सिर्फ 39 रन और बनाने थे।

क्या भारत फॉलोऑन जरूर देगा?

नहीं, फॉलोऑन देना पूरी तरह कप्तान के फैसले पर निर्भर करता है। अगर श्रीलंका 303 या उससे कम पर ऑलआउट भी हो जाता है, तो भारत चाहे तो उसे दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है या खुद दूसरी पारी खेल सकता है। इसलिए इस टेस्ट में 304 रन का आंकड़ा श्रीलंका के लिए बेहद अहम था। वहीं, भारत के लिए फॉलोऑन का फैसला मैच की स्थिति, पिच और जीत की संभावनाओं को देखकर लिया जाना है।

फॉलोऑन नियम को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन क्या होता है?

अगर पहली पारी में कोई टीम कम से कम 200 रन की बढ़त हासिल करती है, तो उसका कप्तान विपक्षी टीम को तुरंत दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए बुला सकता है।

2. फॉलोऑन के लिए कितने रन की बढ़त जरूरी होती है?

पांच दिन के टेस्ट मैच में फॉलोऑन लागू करने के लिए पहली टीम को कम से कम 200 रन की बढ़त हासिल करनी होती है।

3. भारत के 503 रन के जवाब में श्रीलंका को कितने रन चाहिए थे?

श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 304 रन बनाने थे। 303 या उससे कम पर ऑलआउट होने पर भारत के पास फॉलोऑन कराने का विकल्प होता।