Cricket Career: क्रिकेट इंडस्ट्री में आपके लिए कई शानदार करियर विकल्प मौजूद हैं। जानिए क्रिकेट से जुड़ी 10 ऐसी नौकरियों के बारे में, जिनमें अच्छी सैलरी, सम्मान और ग्रोथ के बेहतरीन मौके मिलते हैं।
Cricket Jobs: अक्सर लोगों को लगता है कि क्रिकेट की दुनिया में करियर बनाने का मतलब सिर्फ क्रिकेटर, कोच, अंपायर या कमेंटेटर बनना है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज क्रिकेट इंडस्ट्री में कई ऐसे प्रोफेशन हैं, जहां अच्छी सैलरी, सम्मान और शानदार करियर के ऑप्शंस मिलते हैं। अगर आपको क्रिकेट पसंद है, तो इन नौकरियों के जरिए भी आप इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकते हैं।
1. स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्रिकेट से जुड़ी खबरें लिखता है, खिलाड़ियों के इंटरव्यू लेता है और एंकरिंग करता है। इसके लिए BJMC, MJMC या मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई जरूरी होती है।
सैलरी: ₹25,000 से ₹2 लाख प्रति माह।
2. क्रिकेट एनालिस्ट
क्रिकेट एनालिस्ट खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन का डेटा विश्लेषण करता है और रणनीति बनाने में मदद करता है। इसके लिए Data Analytics, Statistics, Excel और Python की जानकारी फायदेमंद होती है।
सैलरी: ₹50,000 से ₹5 लाख प्रति माह।
3. स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट
फिजियोथेरेपिस्ट खिलाड़ियों की चोट का इलाज और उनकी फिटनेस का ध्यान रखता है। इसके लिए BPT और Sports Physiotherapy की पढ़ाई करनी होती है।
सैलरी: ₹40,000 से ₹4 लाख प्रति माह।
और पढे़ं- AI Resume Crisis: हर रिज्यूमे दिख रहा परफेक्ट, कंपनियां असली टैलेंट कैसे पहचानें?
4. स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच
यह कोच खिलाड़ियों की फिटनेस, ताकत और स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है। Sports Science या Fitness Certification इस क्षेत्र के लिए जरूरी हैं।
सैलरी: ₹50,000 से ₹5 लाख प्रति माह।
5. क्रिकेट स्कोरर
क्रिकेट स्कोरर मैच का ऑफिशियल स्कोर और रिकॉर्ड तैयार करता है। इसके लिए 12वीं के बाद BCCI Scorer Course किया जा सकता है।
कमाई: ₹10,000 से ₹50,000 प्रति मैच।
6. टीम मैनेजर
टीम मैनेजर खिलाड़ियों की ट्रैवलिंग होटल, ट्रेनिंग और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालता है। Sports Management या MBA की डिग्री फायदेमंद होती है।
सैलरी: ₹50,000 से ₹3 लाख प्रति माह।
7. क्रिकेट ब्रॉडकास्ट और कैमरा टीम
इस प्रोफेशन में कैमरा ऑपरेशन, वीडियो प्रोडक्शन और लाइव ब्रॉडकास्ट का काम होता है। Film Making या Media Broadcasting की पढ़ाई की जा सकती है।
सैलरी: ₹40,000 से ₹3 लाख प्रति माह।
8. क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर
क्रिकेट से जुड़े वीडियो, ब्लॉग और सोशल मीडिया कंटेंट बनाकर भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए कोई तय डिग्री जरूरी नहीं, लेकिन क्रिएटिव स्किल जरूरी है।
कमाई: ₹20,000 से ₹2 लाख+ प्रति माह।
9. स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (IPL/Franchise)
IPL टीमों और खिलाड़ियों का मैनेजमेंट करने वाले प्रोफेशनल्स की काफी मांग रहती है। इसके लिए BBA/MBA in Sports Management किया जा सकता है।
सैलरी: ₹5 लाख से ₹30 लाख सालाना या उससे अधिक।
10. क्रिकेट अंपायर
अंपायर मैदान पर नियमों का पालन करवाता है और निष्पक्ष फैसले देता है। इसके लिए राज्य क्रिकेट संघ और BCCI की अंपायर परीक्षा पास करनी होती है।
कमाई: घरेलू मैचों से लेकर IPL और ICC स्तर तक लाखों रुपये तक हो सकती है।
स्पोर्ट्स जॉब को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. क्या क्रिकेट खेले बिना भी क्रिकेट इंडस्ट्री में करियर बनाया जा सकता है?
हां, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट, एनालिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, टीम मैनेजर, कंटेंट क्रिएटर और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट जैसे कई करियर ऑप्शन हैं।
2. क्रिकेट इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां कौन-सी हैं?
क्रिकेट एनालिस्ट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच, टीम मैनेजर, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग
3. क्रिकेट इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए कौन-सी पढ़ाई करनी चाहिए?
यह नौकरी पर निर्भर करता है। BJMC/MJMC, BPT, Sports Science, Data Analytics, BBA/MBA in Sports Management और BCCI के सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं।
