- Home
- Sports
- Cricket
- दुनिया के 5 सबसे शरीफ और ईमानदार क्रिकेटर्स, जिन्होंने पैसे से ज्यादा कमाई इज्जत, 1 नाम भारत से...!
दुनिया के 5 सबसे शरीफ और ईमानदार क्रिकेटर्स, जिन्होंने पैसे से ज्यादा कमाई इज्जत, 1 नाम भारत से...!
Top 5 Honest Cricketers: क्रिकेट सिर्फ बैट और बॉल का खेल नहीं, बल्कि यह कैरेक्टर और ईमानदारी का भी खेल है। विश्व में एक से बढ़कर एक महान खिलाड़ी पैदा हुए हैं, जिन्होंने मैदान पर अपने अनोखे डिसीजन के चलते जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

5 शरीफ क्रिकेटर्स
क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे क्रिकेटर्स रहे हैं, जिन्होंने अनोखे डिसीजन से पूरे फैंस को अपना दीवाना बनाया है। भले ही सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, लेकिन उनके अलावा भी कई ऐसे क्रिकेटर्स पैदा हुए हैं, जिन्होंने अपनी शरीफता और ईमानदारी का परिचय दिया है। यहां हम आपको उन्हीं में से 5 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
एडम गिलक्रिस्ट
2003 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। हाई प्रेशर मैच, फैंस का जोश के बीच क्रीज पर मौजूद थे दुनिया के डेंजरस बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट। बड़ा मौका, टीम के लिए रनों की जरूरत और बल्लेबाजी में गिलक्रिस्ट आते हैं। उसी बीच गेंद आती है, हल्की आवाज होती है, जिसकी भनक आसपास के फील्डर्स को भी नहीं लगती। गेंदबाजों और फील्डर्स के शोर मचाने पर अंपायर आउट नहीं देते हैं। गिलक्रिस्ट चाहते तो क्रीज पर खड़े रहते और मैच बदल देते, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। बड़ा मंच और लाखों डॉलर दांव पर रहने के बावजूद वो खुद पवेलियन लौटे गए। बिना किसी बहस के वो चल पड़े, क्योंकि उन्हें पता था कि गेंद बल्ले पर लगी है।
हाशिम आमला
क्रिकेट की दुनिया के सबसे शांत और सादगी वाले खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला को कहा जाता है। वो सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि अलग पर्सनेलिटी थे। उन्हें देख ऐसा लगता था कि अलग ही दुनिया से आए हों। वो क्रिकेट को इबादत की तरह निभाते थे। उनके चेहरे पर कभी गुस्सा नहीं दिखा, कभी स्लेजिंग नहीं की और ना ही किसी गेंदबाज से बहस लड़ाई। उनके रास्ते में गलती से आने वालों को भी वो खुद सॉरी कहते थे। कभी कंपनी लोगो वाली बीयर या शराब की ब्रांड जर्सी नहीं पहनी। आज के समय में खिलाड़ी करोड़ों की ब्रांडिंग करते हैं, उसी में अमला का यह तरीका दिखाता था कि वो सिद्धांतों वाले व्यक्ति थे।
राहुल द्रविड़
अगर क्रिकेट एक किताब है, तो राहुल द्रविड़ उसके सबसे शरीफ, साफ और ईमानदार पन्ना हैं। दुनिया उन्हें दी वॉल के नाम से जानती है। उनके कभी लड़ाई, बहस और स्लेजिंग का रिकॉर्ड नहीं दिखा। उनका खेल, तकनीक और क्लास दुनिया मानती है, लेकिन असल में उन्हें जो चीज सबसे अलग बनाती है वो कैरेक्टर है। पूरे करियर में अंपायर से जोर जबरदस्ती नहीं की। द्रविड़ का मानना था कि क्रिकेट एक खेल नहीं, व्यवहार का परीक्षा भी है। इस परीक्षा में वो हमेशा टॉप पर रहे।
एबी डिविलियर्स
इस खिलाड़ी का नाम सुनते ही मिस्टर 360 दिमाग में आता है, मगर ऐसा नहीं है। एबी केवल खेल में ही 360° प्लेयर नहीं थे, बल्कि पर्सनालिटी भी 360° वाली रखते थे। मैदान पर उनके शॉट्स की तरह दिल भी क्लीन माना जाता है। कभी किसी खिलाड़ी से लड़ाई नहीं की और न ही कभी स्लेजिंग को महत्व दिया। कई युवा गेंदबाजों को ग्रेट बॉल और वेल बॉल भी कहते हुए दिखे। वो उनका दिखावा नहीं स्वभाव का हिस्सा था। वो उन खिलाड़ियों में आते हैं, जिनकी हर एक क्रिकेट खेलने वाले देश में इज्जत है। भारत में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। हर जगह फैंस उनके लिए तालियां बजाते हैं। इसमें सिर्फ बैटिंग का योगदान नहीं है, बल्कि उनका कैरेक्टर भी है।
कुमार संगकारा
श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आते ही शरीफ और ईमानदारी जुबां पर आती है। दुनिया में बहुत कम ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनकी बातों में इतनी ही गहराई होती है, जितनी खेल में है। विकेट के पीछे उनकी आवाज शांत और सादगी भरी होती थी। वो कभी स्लेजिंग नही करते थे और ना ही खिलाड़ियों से उलझते थे। बल्लेबाजों को दबाव में लाने के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करते थे। भले ही विकेटकीपिंग में अग्रेशन