Why Vaibhav Suryavanshi Made A Sign: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में अर्धशतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी के खास सेलिब्रेशन का आखिर क्या मतलब था? 'A' साइन और डबल थंब्स-अप के पीछे की पूरी कहानी खुद वैभव ने BCCI इंटरव्यू में बताई।
भारतीय क्रिकेट के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रन ठोककर रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनके अनोखे सेलिब्रेशन की होने लगी। अर्धशतक पूरा करते ही उन्होंने पहले हाथों से 'A' का इशारा किया और फिर डगआउट की ओर डबल थंब्स-अप दिखाया। आखिर इस सेलिब्रेशन का क्या मतलब था? इसका जवाब अब खुद वैभव सूर्यवंशी ने दिया है।
'A' का इशारा किसके लिए था?
बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में रिंकू सिंह से बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि अर्धशतक के बाद हाथों से बनाया गया 'A' का इशारा उन्होंने अपने पिता के लिए किया था। यह उनके परिवार के प्रति सम्मान और आभार जताने का तरीका था।
इसके बाद डगआउट की तरफ किया गया डबल थंब्स-अप उनकी मां के लिए था। वैभव ने बताया कि इस खास सेलिब्रेशन को लेकर उन्होंने पहले ही रिंकू सिंह से चर्चा की थी।
यह भी पढ़ें: 149 Kmph की रफ्तार... पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ढेर, मयंक यादव ने रच दिया इतिहास
माता-पिता और कोच को समर्पित की पारी
वैभव ने कहा कि यह अर्धशतकीय पारी सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, कोच और उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि आज जो भी सफलता मिली है, उसके पीछे परिवार और कोच का सबसे बड़ा योगदान है।
15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20 अर्धशतक लगाने वाले वैभव ने अपने जश्न के जरिए भी यह दिखा दिया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अकेले नहीं लेना चाहते।
'सफलता को हल्के में नहीं ले रहा'
वैभव सूर्यवंशी ने साफ कहा कि वह किसी भी उपलब्धि को हल्के में नहीं ले रहे हैं। उनका लक्ष्य हर मैच में टीम के लिए योगदान देना और लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने हरारे के मैदान को भी अपने पसंदीदा मैदानों में से एक बताया और कहा कि यहां बल्लेबाजी करने में उन्हें अलग ही आनंद आता है।
रिकॉर्डतोड़ पारी के साथ वैभव का यह भावुक सेलिब्रेशन भी अब सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे एक युवा खिलाड़ी की विनम्रता और अपने परिवार के प्रति सम्मान की मिसाल मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: 99 मीटर का छक्का और रिकॉर्डों की बरसात... वैभव की पारी ने लूट ली महफिल