महेंद्र सिंह धोनी के एक ऐसे फैन से आज हम आपको मिलवाते हैं, जिसने छोटे से स्टांप से उनकी बहुत बड़ी और खूबसूरत तस्वीर बना दी।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग को हम भली भांति जानते हैं। ऐसा कोई भी क्रिकेट प्रेमी नहीं होगा जो उन्हें पसंद ना करता हो, ना सिर्फ अपनी कैप्टंसी से बल्कि अपने शांत स्वभाव और अपने बिहेवियर के चलते भी धोनी करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। इसी तरह से धोनी का एक फैन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो एक छोटे से स्टांप से धोनी की खूबसूरत तस्वीर बना रहा है। इस आर्टिस्ट की फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहीं देखा होगा एम एस धोनी का ऐसा फैन

इंस्टाग्राम पर isikamahi नाम से बने पेज पर एमएस धोनी के एक फैन का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक छोटे से स्टांप पर धोनी और जर्सी नंबर 7 लिखा हुआ है। यह आर्टिस्ट धोनी के नाम के स्टांप से धीरे-धीरे पेपर को प्रिंट करता है। इसी तरह से वह कई सारे पेपर्स को धोनी के नाम और जर्सी नंबर के साथ स्टांप करता है और जब इन सारे पेपर को एक बड़े से टेबल के ऊपर असेंबल करता है, तो एमएस धोनी की भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में बहुत खूबसूरत तस्वीर बन जाती है।

View post on Instagram

यूजर्स बोले धोनी का असली फैन यूजर्स

छोटे स्टांप से एमएस धोनी की इतनी बड़ी तस्वीर बनाने वाले शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 68 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। वाकई जिस शिद्दत और खूबसूरती के साथ इस शख्स ने धोनी की यह तस्वीर बनाई वह काबिले तारीफ है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे धोनी का सच्चा फैन बता रहा है, तो एक यूजर ने लिखा कि बहुत ही खूबसूरत आर्ट और आर्टिस्ट है। एक यूजर ने लिखा कि माही भाई की बहुत खूबसूरत तस्वीर इस आर्टिस्ट ने बनाई। इसी तरह से कई यूजर्स ने इस पर लव इमोजी तो किसी ने ताली बजाते हुए इमोजी शेयर कर इस आर्टिस्ट की तारीफ की।

आईपीएल 2023 में एमएस धोनी ने शानदार कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने 41 साल की उम्र में भी शानदार कप्तानी करके दिखाई और अपनी टीम को पांचवी ट्रॉफी जिताई। इस सीजन भले ही उनके बल्ले से इतने रन नहीं निकल पाए, लेकिन उन्होंने कई मौके पर अपनी स्टंपिंग और बेहतरीन कैप्टनशिप स्किल से टीम को जीत दिलाई। आईपीएल 2023 के बाद उन्होंने हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने घुटने की सर्जरी भी करवाई।

और पढ़ें- कौन है धोनी का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर Dinshaw Pardiwala, एक सर्जरी का लेते है इतना चार्ज