MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • रोहित और विराट को BCCI से बड़ा झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में छीना जाएगा ग्रेड! जानें क्यों होगा ऐसा?

रोहित और विराट को BCCI से बड़ा झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में छीना जाएगा ग्रेड! जानें क्यों होगा ऐसा?

Rohit and Virat BCCI Contract: टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली लाजवाब फॉर्म से गुजर रहे हैं। टेस्ट,T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद दोनों वनडे में खेल रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने उन्हें तगड़ा झटका देने का विचार कर रही है। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 20 2026, 12:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
रोहित और विराट का जलवा
Image Credit : Getty

रोहित और विराट का जलवा

भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन वनडे फॉर्मेट में वह लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने हाल ही में कमल की कई पारियां भी खेली हैं। विराट इस समय अपने करियर के सबसे प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह शतक से कम में बात ही नहीं कर रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने एक बड़ा झटका देने का प्लान बनाया है।

25
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर?
Image Credit : Getty

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर?

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टीम इंडिया के सबसे बेहतर और दिग्गज बल्लेबाज हैं। बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में दोनों खिलाड़ी ग्रेड ए प्लस में शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों को इस ग्रेड में होने के चलते साल के 7 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। लेकिन अब दोनों को इस ग्रेड से बाहर करने का प्लान बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रो-को को ग्रेड ए प्लस से बाहर करके बी में शिफ्ट करने का विचार चल रहा है। हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

35
क्यों छीना जाएगा ग्रेड?
Image Credit : Getty

क्यों छीना जाएगा ग्रेड?

अब इसी बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के दिमाग में जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है, वह यह है कि आखिरकार दोनों दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा से उनका ग्रेड क्यों छीना जा रहा है? इसपर हम आपको बता दें, कि ग्रेड ए+ में बीसीसीआई उन खिलाड़ियों को मौका देती है, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। ग्रेड ए प्लस में रहने वाले खिलाड़ियों को लगातार टेस्ट, वनडे और T20 इंटरनेशनल खेलना पड़ता है। मगर विराट और रोहित दोनों सिर्फ वनडे खेलने हैं।

45
ग्रेड ए+ में कितने खिलाड़ी हैं?
Image Credit : Getty

ग्रेड ए+ में कितने खिलाड़ी हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट 2024-25 ग्रेड ए प्लस में सिर्फ चार खिलाड़ियों का नाम है। सूची में विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का नाम आता है। लेकिन अब विराट और रोहित के बाहर होने के बाद सिर्फ बुमराह और जडेजा इस ग्रेड में रह जाएंगे। हालांकि यह हो सकता है, कि नए अपडेट 2025-26 में शुभमन गिल और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों का नाम जुड़ जाए।

55
विराट कोहली का जलवा जारी
Image Credit : AFP

विराट कोहली का जलवा जारी

भले ही विराट कोहली को बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड ए+ से बाहर का रास्ता दिखाने का प्लान कर रही है, लेकिन इस समय वह प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीन वनडे मुकाबले में उन्होंने 80.00 की औसत और 105.26 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए। तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने 124 रनों की लाजवाब पारी भी खेली। पहले मुकाबले में भी वह शतक करीब पहुंच चुके थे लेकिन 93 पर आउट हो गए। उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीन वनडे मुकाबले में लगातार दो शतक लगाए थे। तीनों इनिंग में 151.00 की औसत और 117.05की स्ट्राइक रेट 302 रन जड़े थे।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
रोहित शर्मा
विराट कोहली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB Mystery Girl Maya: कौन हैं RCB vs LSG मैच की वायरल ब्यूटी?
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image3
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th April 2026: RCB vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 23वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Recommended image4
T20 वर्ल्ड कप जिताया, फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर क्यों मंडरा रहे संकट के बादल?
Recommended image5
RCB vs LSG Live Streaming: कहां देखें आज का IPL मैच, जानें पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved