Virat Kohli Viral Video: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में विराट कोहली ने एक दिव्यांग बच्चे से मुलाकात कर सभी का दिल जीत लिया। उनका ये भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Virat Kohli Lord's: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में नजर आए। इस मैच में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे। हालांकि, मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन स्टेडियम से बाहर निकलते समय विराट का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिव्यांग बच्चे से मिले विराट कोहली

विराट कोहली मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका विनम्र और भावुक स्वभाव अक्सर फैंस का दिल जीत लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से बाहर निकलते समय विराट की मुलाकात व्हीलचेयर पर बैठे एक दिव्यांग बच्चे से हुई। वायरल वीडियो में बच्चा भावुक होकर विराट से कहता है, "मेरी दिली इच्छा थी आपसे मिलने की।" ये सुनकर विराट मुस्कुराते हुए बच्चे से मिलते हैं, उसका अभिवादन करते हैं और उसे "थैंक यू" कहते हैं। दोनों की यह छोटी-सी मुलाकात सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। लाखों लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं, जबकि फैंस विराट के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

View post on Instagram

और पढे़ं- महिला टी20 वर्ल्ड कप देखने पहुंचे विरुष्का, शॉर्ट ड्रेस में अनुष्का और कैजुअल लुक में विराट ने जीता दिल

महिला टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे विराट-अनुष्का

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को देखने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में मौजूद रहे। उनके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी भारतीय महिला टीम को स्पोर्ट करने पहुंचे थे। मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया। हालांकि, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बना दिए और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर समाप्त हो गया। मैच का नतीजा भले ही भारत के पक्ष में नहीं रहा, लेकिन विराट कोहली का दिव्यांग बच्चे के साथ अपनापन और सम्मान से भरा व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों में खास जगह बना गया है।