Virat Kohli MS Dhoni Viral Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रांची पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने डिनर पार्टी रखी, जिसमें विराट और धोनी का याराना नजर आया।
Dhoni Farm House Dinner Party: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बीच हमेशा से ही स्पेशल बॉन्ड रहा है। चाहे ऑन फील्ड हो या ऑफ फील्ड दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान और प्यार करते हैं। विराट उन्हें अपने बड़े भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने धोनी की कप्तानी में ही अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में भारत का पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है, उससे पहले विराट कोहली एमएस धोनी के रांची स्थित फार्महाउस पहुंचे, जहां से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें धोनी कार चलाते तो विराट कोहली उनके बाजू में बैठे नजर आ रहे हैं।
धोनी और विराट का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर kushmahi7 नाम से बने पेज पर विराट कोहली और एमएस धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में धोनी और विराट अपने घर के फार्म हाउस के गेट से बाहर निकल रहे हैं। दोनों ग्रे कलर की रेंज रोवर कार में नजर आ रहे हैं। जिसकी ड्राइविंग धोनी कर रहे हैं। वहीं, बाजू में बैठे विराट कोहली अपना फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। बता दें कि विराट कोहली बुधवार को ही लंदन से रांची पहुंचे थे और अगले दिन गुरुवार को वो धोनी के घर डिनर पार्टी में पहुंचे। विराट के अलावा धोनी की डिनर पार्टी में ऋषभ पंत और भारतीय क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी पहुंचे।
और पढ़ें- Virat Kohli Net Worth: विदेश में रहकर भी ऐसे होती है भारत से तगड़ी कमाई
साउथ अफ्रीका के हाथों शर्मनाक हार के बाद DK का फूटा गुस्सा, उठाए कड़े सवाल
2024 के बाद खेला जाएगा रांची में मैच
बता दें कि भारतीय टीम ने रांची में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला फरवरी 2024 में भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच खेला था। हालांकि, विराट कोहली उस मैच का हिस्सा नहीं थे। लेकिन वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा है और पहला मैच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में है। इसमें विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी घरेलू मैदान पर वनडे इंटरनेशनल में वापसी करेंगे। 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले 2 मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था।
