Rohit Sharma Bay Oval Record: भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे से पहले जानें बे ओवल में रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड कैसे रहा है और चौथे वनडे में क्या कमाल कर सकते हैं रो-को
Virat Kohli Bay Oval Stats: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 13 नवंबर को चौथा वनडे मुकाबला माउंट माउनगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली हैं। दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अनुभव का इस्तेमाल करना चाहेंगे। आइए जानते हैं, इस मैदान पर दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
रोहित शर्मा ने 2 पारियों में बनाए 149 रन
बे ओवल में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने इस मैदान पर अब तक दो वनडे मैचों की दो पारियों में कुल 149 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 74.50 और स्ट्राइक रेट 86.12 रहा है। रोहित का इस मैदान पर बेस्ट स्कोर 87 रन है। उन्होंने बे ओवल में दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया है। उनका यह रिकॉर्ड बताता है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में वह इस मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी कर चुके हैं। हालांकि, पिछले 2 मैचों में उनका बल्ला शांत रहा। ऐसे में फैंस बे ओवल में उनकी वही विस्फोटक पारी का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हिट मैन जाने जाते हैं।
विराट कोहली ने बनाए हैं 112 रन
विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने बे ओवल में अब तक तीन वनडे पारियां खेली हैं। इन पारियों में उनके नाम कुल 112 रन दर्ज हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 37.33 और स्ट्राइक रेट 85.49 रहा है। विराट का इस मैदान पर बेस्ट स्कोर 60 रन है। उन्होंने यहां एक अर्धशतक लगाया है। विराट अपनी पारी को संभालकर आगे बढ़ाने और जरूरत के मुताबिक रन गति तेज करने के लिए जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में उनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।
रोहित और विराट के आंकड़ों में कितना अंतर?
बे ओवल के आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने कम पारियां खेलने के बावजूद विराट कोहली से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित के नाम 149 रन हैं, जबकि विराट ने 112 रन बनाए हैं। रोहित का औसत भी विराट से बेहतर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथे वनडे में रोहित और विराट अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा पाते हैं या नहीं।












