IND vs AFG U19 Semi final: भारत-अफगानिस्तान अंडर 19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल 12 नवंबर को होगा। जानें मैच का समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट और SonyLIV लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल।
IND U19 vs AFG U19 Semi final Live Streaming: अंडर 19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का सामना अफगानिस्तान अंडर 19 टीम से है। लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला गुरुवार 12 नवंबर को खेला जा रहा है। अगर आप भी इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो जानिए कहां-कैसे देखें पूरा मैच।
भारत अंडर 19 vs अफगानिस्तान अंडर 19 सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर 2026, गुरुवार को खेला जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार इस मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से हुई।
IND U19 vs AFG U19 सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच होने वाला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ओमान में खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड (2) में किया जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर फाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
भारत vs अफगानिस्तान अंडर 19 सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर कहां देखें?
अगर आप भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले अंडर 19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इस मैच का सीधा प्रसारण यानी लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।
IND U19 vs AFG U19 Live Streaming: मोबाइल और ऑनलाइन मैच कहां देखें?
भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ऐसे में जो क्रिकेट फैंस टीवी के सामने बैठकर मैच नहीं देख सकते, वे अपने मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पर SonyLIV ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
भारत अंडर 19 संभावित टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवासानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद और इशान सूद।
अफगानिस्तान अंडर 19 संभावित टीम
अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद और हमजा खान अलीखिल।
भारत-अफगानिस्तान का शानदार रहा प्रदर्शन
- सेमीफाइनल मुकाबले से पहले अफगानिस्तान अंडर 19 टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। अफगानिस्तान ने लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी।
- वहीं, भारतीय टीम को लीग स्टेज में खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत मिली, जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
- अफगानिस्तान की टीम ग्रुप बी की अंकतालिका में पहले स्थान पर रही थी, जबकि भारत ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
- इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।














