IND U19 vs AFG U19 Live Streaming: अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। जानें मैच कब और कहां खेला जा रहा है और टीवी, मोबाइल व लैपटॉप पर लाइव मुकाबला कैसे देखें।

India U19 vs Afghanistan U19: अंडर-19 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। ओमान में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने अफगानिस्तान को कम स्कोर पर रोकने की चुनौती होगी। भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य राजेश रायचंदानी कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान सोहेल खान के हाथों में है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें आर्यवीर सहवाग पर होंगी। वह टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने तीन मैचों में 252 रन बनाए हैं और फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Ind U19 vs Afg U19: कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल?

भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 12 नवंबर को ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड, मिनिस्ट्री टर्फ-2 में खेला जा रहा है। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई, जबकि टॉस सुबह 10 बजे हुआ। यह 50 ओवर का मुकाबला है। इसमें जीतने वाली टीम 14 नवंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी।

IND U19 vs AFG U19 Live: टीवी पर कहां देखें मुकाबला?

अगर आप भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसका लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जा रहा है। क्रिकेट फैंस अपने टीवी पर Sony Sports के संबंधित स्पोर्ट्स चैनल पर मैच का आनंद ले सकते हैं। चैनल की उपलब्धता आपके केबल या DTH ऑपरेटर के पैक पर निर्भर करेगी।

और पढे़ं- विराट कोहली का इंटरव्यू लेने वाला बच्चा अब शतकवीर, क्यों वायरल हुआ जूनियर सहवाग का Interview

मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें India vs Afghanistan मैच?

अगर आप ऑफिस, घर से बाहर या सफर के दौरान यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो मोबाइल और लैपटॉप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का ऑप्शन मौजूद है।

मोबाइल पर: SonyLIV ऐप डाउनलोड करके मैच देख सकते हैं।

लैपटॉप पर: SonyLIV की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव मैच देख सकते हैं।

सब्सक्रिप्शन: लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए एक्टिव SonyLIV सब्सक्रिप्शन जरूरी है।

इस तरह क्रिकेट फैंस अपनी सुविधानुसार टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देख सकते हैं।

आर्यवीर सहवाग पर रहेंगी सबकी नजरें

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने तीन मुकाबलों में 252 रन बनाए हैं। यूएई के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 160 रन की शानदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने मुकाबले में मजबूत प्रदर्शन किया। अब सेमीफाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीत के साथ टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीथ, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल, मोहित उल्वा, ईशान सूद।

अफगानिस्तान टीम: सोहेल खान (कप्तान), आबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुभान जखैल, नोमान सालरजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, मोहम्मद अली, नूर अली नियाजी, अब्दुल्लाह हमदर्द।