- Home
- Sports
- Cricket
- पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, संन्यास के बाद उठाया बड़ा कदम... देखें Pics
पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, संन्यास के बाद उठाया बड़ा कदम... देखें Pics
Virat Kohli Retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली वृंदावन पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और बच्चे भी मौजूद थे। यह तीसरा मौका है, जब वो महाराज जी आश्रम में आशीर्वाद लेने गए।

विराट कोहली ने टेस्ट से लिया संन्यास
भारतीय क्रिकेट टीम के एक बड़े सुपरस्टार विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बीते सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी सभी के साथ शेयर की।
विराट ने लिखा भावुक पोस्ट
अपने संन्यास को लेकर किंग कोहली ने भावुक नोट्स भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी शुरुआती सफर से लेकर अंत तक के कहानी को बयां किया। इस दौरान वीराट ने फैंस के लिए भी भावुक लाइनें लिखीं।
पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन
इसी बीच अब विराट कोहली ने संन्यास लेने के ठीक अगले दिन अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे हैं। दोनों आश्रम श्री राधाकेलीकुंज गए। दोनों लंबे समय तक गुरु जी के साथ बातचीत की।
तीसरी बार मिलने पहुंचे कोहली
यह पहली बार नहीं है, जब विराट वृंदावन गुरुजी से मिलने गए हों। अपनी पत्नी के संग जानकर उनकी ये तीसरी मुलाकात है। वो पहली बार साल 2023 में संत प्रेमानंद जी से मिले थे।
कितने देर रहे विराट?
इससे पहले जब संत जी से विराट कोहली ने मुलाकात की थी, तब पूछा था कि असफलता से बाहर कैसे निकलें? उसपर महाराज जी कहा था कि अभ्यास करते रहिए। वो सुबह 6 बजे पहुंचे और साढ़े नौ बजे वहां से वापस लौटे।
और कहां गए विराट?
जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, केलीकुंज आश्रम से निकलने के बाद विराट कोहली बाराह घाट में निकट रहने वाले संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण से भी मिले। वहां करीब 5 मिनट उन्होंने मुलाकात की।
कैसा रहा विराट का करियर?
विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 123 टेस्ट मैच खेला। जिसमें 210 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इस दौरान विराट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 254 नाबाद रहा। उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़ा।