कौन हैं श्रेयस अय्यर की बहन? भाई की कप्तानी पर दिया बड़ा जवाब
Who is Shresta Iyer: टीम इंडिया की लगातार हार के बीच श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने भाई के बचाव में सामने आई हैं। जानिए उन्होंने कप्तानी को लेकर क्या कहा, वह क्या करती हैं और इन दिनों क्यों सुर्खियों में हैं।

भाई के बचाव में क्या बोलीं श्रेष्ठा अय्यर?
श्रेष्ठा अय्यर ने हाल ही में अपने भाई की कप्तानी को लेकर हो रही आलोचना पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह कहना बहुत आसान है कि कप्तान के तौर पर वह हार रहा है, लेकिन क्रिकेट इतना आसान नहीं होता। आपको नहीं पता कि पिच कैसी है, गेंदबाजों को कितनी मदद मिल रही है, टॉस कितना अहम है और मैच की परिस्थितियां क्या हैं।" उन्होंने आगे कहा कि लोग सिर्फ हार की बात करते हैं, लेकिन उन मैचों को भूल जाते हैं, जिनमें श्रेयस ने बतौर कप्तान टीम को जीत दिलाई है। श्रेष्ठा ने यह भी कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपने करियर में कई मैच हार चुके हैं। अगर कोई सिर्फ श्रेयस अय्यर को ही निशाना बना रहा है, तो ऐसा लग सकता है कि उसे उनसे व्यक्तिगत समस्या है।
और पढे़ं- Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार संघर्ष
बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई थी, जहां भारत को 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे में पहला मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन अगले दो मैचों में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में श्रेयस अय्यर अब बतौर कप्तान अपनी पहली बड़ी जीत की तलाश में हैं।
कौन हैं श्रेष्ठा अय्यर?
श्रेष्ठा अय्यर, श्रेयस अय्यर की बड़ी बहन हैं। वह पेशे से कोरियोग्राफर, डांसर और सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वह डांस, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
क्यों चर्चा में हैं श्रेष्ठा अय्यर?
श्रेष्ठा अय्यर इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं। सबसे बड़ी वजह उनका रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में हिस्सा लेना है। शो के दौरान उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ श्रेयस अय्यर की बहन के रूप में नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। हाल ही में वह शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट भी बनीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हुई।
ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी हो चुकी हैं शिकार
आईपीएल 2026 के दौरान एक वायरल वीडियो की वजह से श्रेष्ठा अय्यर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार भी हुई थीं। हालांकि, उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि उनके इरादों को गलत तरीके से पेश किया गया। श्रेष्ठा अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती नजर आती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने भाई का खुलकर बचाव भी किया।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. श्रेयस अय्यर की बहन कौन हैं?
श्रेयस अय्यर की बड़ी बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है।
2. श्रेष्ठा अय्यर चर्चा में क्यों हैं?
वह अपने भाई की कप्तानी का बचाव करने और रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में हिस्सा लेने की वजह से सुर्खियों में हैं।
3. श्रेष्ठा अय्यर क्या करती हैं?
वह डांस, कोरियोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी हुई हैं और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं।