Who is T Dilip: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप का बीसीसीआई के साथ पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। उनके विदाई के बाद रोहित शर्मा ने उन्हें 'लीजेंड' बताते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया।
Rohit Sharma Instagram Post: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ एक तस्वीर शेयर की। दरअसल, टी. दिलीप का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो गया है और बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया। इसके बाद रोहित शर्मा ने उनके लिए इमोशनल मैसेज लिखकर उनके योगदान की जमकर तारीफ की। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं टी. दिलीप और क्यों उनकी इतनी चर्चा हो रही है।
टी. दिलीप के लिए रोहित शर्मा का वायरल पोस्ट
रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टी. दिलीप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आप लीजेंड हैं, दिलीप गुरु। आपने टीम के भीतर शानदार माहौल बनाया और पर्दे के पीछे रहकर हमेशा पूरी मेहनत की। आपके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।" रोहित का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस भी टी. दिलीप के योगदान की जमकर सराहना कर रहे हैं।

कौन हैं टी. दिलीप?
टी. दिलीप का पूरा नाम टेट्टुकंडाई दिलीप है। वह हैदराबाद के रहने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल फील्डिंग कोच में गिने जाते हैं। साल 2021 में जब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच बने, तब टी. दिलीप को टीम इंडिया का फील्डिंग कोच बनाया गया। उनके आने के बाद भारतीय टीम की फील्डिंग में काफी सुधार देखने को मिला। खिलाड़ियों की फिटनेस, कैचिंग और मैदान पर चुस्ती-फुर्ती में बड़ा बदलाव आया।
टी. दिलीप की सबसे बड़ी पहचान
टी. दिलीप की सबसे बड़ी पहचान 'बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच' मेडल सेरेमनी रही। इसकी शुरुआत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान की गई थी। हर मैच के बाद सबसे बेहतरीन फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को यह मेडल दिया जाता था। इस पहल ने खिलाड़ियों में बेहतर फील्डिंग की भावना पैदा की और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी काफी पॉजिटिव बना दिया।
टी. दिलीप के कार्यकाल में भारत की बड़ी सफलताएं
टी. दिलीप के फील्डिंग कोच रहते भारतीय टीम ने कई बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए, जिसमें शामिल है-
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025
एशिया कप 2023
एशिया कप 2025
इसके अलावा भारत वनडे विश्व कप 2023 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी पहुंचा।
नया फील्डिंग कोच कौन बना?
टी. दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने उसे आगे नहीं बढ़ाया। उनकी जगह सुभदीप घोष को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया। अब श्रीलंका दौरे से भारतीय टीम नए फील्डिंग कोच के साथ मैदान पर उतरेगी।
टी. दिलीप को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. टी. दिलीप कौन हैं?
टी. दिलीप भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच हैं। उन्होंने 2021 से 2026 तक टीम इंडिया के साथ काम किया।
2. रोहित शर्मा ने टी. दिलीप के लिए क्या लिखा?
रोहित शर्मा ने उन्हें "लीजेंड" बताते हुए कहा कि उन्होंने टीम के भीतर शानदार माहौल बनाया और पर्दे के पीछे रहकर बेहतरीन काम किया।
3. टी. दिलीप की जगह नया फील्डिंग कोच कौन बना है?
बीसीसीआई ने टी. दिलीप की जगह सुभदीप घोष को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।
