इंग्लैंड दौरे के बाद भारत 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। श्रेयस अय्यर की टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनके डेब्यू की उम्मीद है।

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस सीरिज में सिलेक्टर्स ने 4 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिनमें यश ठाकुर भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि पहले मैच में यश ठाकुर को खेलने का मौका मिल सकता है।

कौन हैं यश ठाकुर?

विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर भारतीय तेज गेंदबाजी के उभरते हुए खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के अलावा इंडिया-ए के लिए लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। 27 साल के यश ठाकुर ने अब तक 74 टी20 मैचों में 110 विकेट लिए हैं। वहीं IPL में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने 22 आईपीएल मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में मौका दिया गया है।

यश ठाकुर के अलावा 3 और खिलाड़ी कौन?

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने यश ठाकुर के अलावा जिन्हें पहली बार मौका किया है, उनमें विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज अशोक शर्मा शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पहले मुकाबले में किस खिलाड़ी को डेब्यू कैप पहनने का मौका मिलेगा।

किसे मिल सकता है डेब्यू का मौका?

23 जुलाई को हरारे में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम मैनेजमेंट 4 नए खिलाड़ियों में से किसे प्लेइंग इलेवन में मौका देगा।प्रभसिमरन सिंह टीम को विकेटकीपिंग के साथ आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं। हर्ष दुबे एक स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम का बैलेंस मजबूत कर सकते हैं। वहीं अशोक शर्मा और यश ठाकुर तेज गेंदबाजी विभाग में नई ऊर्जा और धार जोड़ने की क्षमता रखते हैं। टीम कॉम्बिनेशन और पिच के हालात देखते हुए इनमें से एक या एक से ज्यादा खिलाड़ियों को भारत के लिए पहले टी20 मैच में मौका मिल सकता है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

पहला टी20: 23 जुलाई 2026 (गुरुवार), शाम 4:30 बजे

दूसरा टी20: 25 जुलाई 2026 (शनिवार), शाम 4:30 बजे

तीसरा टी20: 26 जुलाई 2026 (रविवार), शाम 4:30 बजे

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

वैभव सूर्यवंशी

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा (उप-कप्तान)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

शिवम दुबे

सूर्यांश शेडगे

रिंकू सिंह

हर्ष दुबे

रवि बिश्नोई

प्रिंस यादव

यश ठाकुर

अशोक शर्मा

मयंक यादव

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)