Sanju Samson CSK: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जाने वाले हैं। आईपीएल 2026 को लेकर दोनों टीमों के बीच डील पक्की भी मानी जा रही है। इस खिलाड़ी के आने से चेन्नई को कई फायदे मिलेंगे।  

Sanju Samson Trade CSK, IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसकी वजह आरआर की सीएसके के साथ हुई ट्रेडिंग डील है। वह जल्द ही राजस्थान को छोड़कर चेन्नई में जाने वाले हैं। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच बातचीत हो चुकी है और अब सिर्फ ऑफिशियल अपडेट आना बाकी रह गया है। संजू के बदले RR की टीम में रविंद्र जडेजा और सैम करन एंट्री लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें, तो तीनों खिलाड़ियों को लेकर बात तय हो चुकी है। बीसीसीआई के पास भी इन्फॉर्मेशन चल गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर क्यों संजू सैमसन को लेना चाहती है CSK?

अब इसी बीच फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी को देखकर संजू सैमसन को क्यों टीम में लेना चाह रही है। दोनों खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के बड़े मैच विनर रहे हैं, इसके बवाजूद इन्हें रिप्लेस किया जा रहा है। चलिए इन सवालों के जवाब हम आपको इन तीन पॉइंट्स के माध्यम से देते हैं।

एमएम धोनी का रिप्लेसमेंट

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में आखिरी बार खेलने उतरने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके बाद वो इस टीम से विदा ले लेंगे। हालांकि, अभी तक इसका कंफर्मेशन हुआ नहीं है, कि वो कब तक खेलेंगे। ऐसे में संजू सैमसन को धोनी का सबसे बेस्ट रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। वह एक लाजवाब बल्लेबाज भी हैं और साथ में अच्छी विकेटकीपिंग भी करते हैं। वो बतौर सलामी बल्लेबाज भी खेल सकते हैं और कप्तानी का अनुभव भी है।

और पढ़ें- IPL 2026: संजु सैमसन के लिए CSK ने दांव पर लगाया बड़ा मैच विनर, ट्रेड से पहले मचा बवाल

ऋतुराज गायकवाड़ से उतरेगा भार

इसके अलावा संजू सैमसन ऋतुराज गायकवाड़ से बेहतर कप्तानी करने की क्षमता रखते हैं। ऋतुराज को कई बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करने का मौका मिला है, लेकिन वह इस मामले में सही साबित नहीं हुए हैं। उनका कप्तानी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। वहीं, संजू राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी कप्तानी कर चुके हैं। अपनी कप्तानी में उन्होंने आरआर को आईपीएल 2022 में फाइनल तक पहुंचाया था। उसके बाद भी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। 68 में से 38 मुकाबले में उन्होंने टीम को जीत दिलाई है। वो फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके कप्तान बनने से ऋतुराज का भार उतरेगा और पूरा फोकस बल्लेबाजी पर कर पाएंगे।

IPL का बड़ा चेहरा

संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग का एक बड़ा चेहरा भी हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइजी से केवल पैसे ही नहीं लिए हैं, बल्कि बदले में उनका रिजल्ट भी लाजवाब रहा है। बीते सीजन राजस्थान रॉयल्स ने 18 करोड रुपए देकर उन्हें रिटेन किया था, जिससे यह पता चलता है कि, वह इस फ्रेंचाइजी के लिए कितने सफल कप्तान रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स भी कुछ इसी तरह की रणनीति अपनाती हैं। वह हमेशा अपनी ब्रांड वैल्यू बनाए रखते हुए टैलेंट को निकालने पर ध्यान देती हैं। टीम में आने के बाद चेन्नई के फैंस का क्रेज भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा, क्योंकि वो इस समय टीम इंडिया के लिए भी लगातार टी20i क्रिकेट खेल रहे हैं।

और पढ़ें- वो 3 खिलाड़ी जो संजू सैमसन के बाद बन सकते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान