MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • महिला प्रीमियर लीग 2023: फाइनल की सीट के लिए यूपी- मुंबई में जंग, इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार-6 PHOTOS

महिला प्रीमियर लीग 2023: फाइनल की सीट के लिए यूपी- मुंबई में जंग, इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार-6 PHOTOS

Women IPL 2023 Eliminator. महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। जबकि दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला 24 मार्च को खेले जाने वाले मुंबई बनाम यूपी के मैच से होगा। फैंस की नजर इन 5 प्लेयर्स पर होगी। 

2 Min read
Author : Manoj Kumar
Published : Mar 24 2023, 01:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
मुंबई की साइका इशाक
Image Credit : twitter

मुंबई की साइका इशाक

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रही साइका इशाक अब तक टूर्नामेंट में 13 विकेट ले चुकी हैं। यूपी के खिलाफ पहले राउंड के मैच में साइका ने 3 विकेट चटकाए थे और एलिमिनेटर मुकाबले में साइका बनाम यूपी वारियर्स की भिडंत देखने लायक होगी।

26
यूपी की सोफी एक्लेस्टोन
Image Credit : twitter

यूपी की सोफी एक्लेस्टोन

यूपी वारियर्स की तरफ से खेल रही सोफी एक्लेस्टोन ने 8 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं और यूपी की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरी हैं। मुंबई की टीम को सोफी पहले भी उलझा चुकी हैं और इस करो या मरो के मुकाबले में सोफी का कमाल देखने को मिल सकता है।

36
मुंबई की हेली मैथ्यूज
Image Credit : Getty

मुंबई की हेली मैथ्यूज

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले हेली मैथ्यूज पहले ही गेम से शानदार फार्म में हैं। दुनिया की बेहतरीन ऑलराउंडर मैथ्यूज ने 8 मैचों में 12 विकेट चटकाने के साथ ही 232 रन भी बनाए हैं। मैथ्यूज का स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त है और यूपी के खिलाफ यह ऑलराउंडर शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।

46
यूपी की ताहलिया मैक्ग्रा
Image Credit : twitter

यूपी की ताहलिया मैक्ग्रा

यूपी की ओपनर ताहलिया मैक्ग्रा ने टूर्नामेंट में 159 से ज्यादा के औसत से 295 रन बनाए हैं। मुंबई को यदि यह मुकाबला जीतना है तो मैक्ग्रा को जल्द से जल्द निबटाना होगा। उनकी बल्लेबाजी पर यूपी की टीम काफी निर्भर करती है। फैंस को उम्मीद है कि ताहलिया का जलवा जरूर देखने को मिलेगा।

56
मुंबई की एमेलिया केर
Image Credit : insta

मुंबई की एमेलिया केर

मुंबई इंडियंस की स्टार प्लेयर बन चुकी एमेलिया कर ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। 22 साल की इस युवा खिलाड़ी ने यूपी के खिलाफ दोनों मैचों में दमदार प्रदर्शन किया था और 2-2 विकेट लिए थे। यूपी वारियर्स की टीम को मैच जीतना है तो एमेलिया केर को बेहतर तरीके से खेलना होगा।

66
कब और कहां होगा मैच
Image Credit : twitter

कब और कहां होगा मैच

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला 24 मार्च को होने वाला है। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स की टीम में से जो भी टीम जीतेगी, वह दिल्ली के साथ फाइनल खेलेगी।

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs ENG: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result पाकिस्तान vs इंग्लैंड
Recommended image2
PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक
Recommended image3
Rinku Singh T20 World Cup Update: रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा T20 वर्ल्ड कप कैंप, सामने आ रही एक बड़ी वजह
Recommended image4
ENG vs PAK: बाबर आजम फिर फ्लॉप, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्ट्राइक रेट
Recommended image5
Vaibhav Suryavanshi: U-19 Hero से IPL Sensation तक, अब Tata Curvv के मालिक बने वैभव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved