4 मार्च से शुरू होने वाले महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League 2023) के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान मेग लेनिंग अब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगी। 

Women Premier League 2023. महिला आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी मेग लेनिंग को कप्तान बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स पुरूष टीम की कप्तानी डेविड वार्नर करेंगे, वहीं अब महिला टीम की कमान भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑस्ट्रेलिया को बना चुकी हैं चैंपियन

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है और मेग लेनिंग ने ही टीम की कप्तानी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 6ठीं बार महिला टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा जमाया है। अब मेग लेनिंग की कप्तानी का फायदा दिल्ली कैपिटल्स भी उठाने की कोशिश करेगी।

ट्वीट करके दिल्ली कैपिटल्स ने दी जानकारी

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के माध्यम से मेग लेनिंग को कप्तान चुने जाने का ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा कि मेगा स्टार दिल्ली कैपिटल्स कप्तान के तौर पर परिचय कराते हैं। मेग लेनिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम की धाकड़ खिलाड़ी हैं और टी20 इंटरनेशनल में कई रिकॉर्ड्स उनके नाम है।

Scroll to load tweet…

जेमिमा रोड्रिग्स बनीं वाइस-कैप्टन

दिल्ली कैपिटल्स ने भारत की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को 2.2 करोड़ में खरीदा था और अब उन्हें टीम में उप-कप्तान बनाया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि मेग लेनिंग को दिल्ली ने 1.1 करोड़ रुपए में खरीदा जिन्हें कप्तान बनाया गया है, वहीं जेमिमा को डबल पैसा देकर खरीदा गया लेकिन उन्हें उप-कप्तान बनाया गया है।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की कंट्रोवर्सी क्वीन हैं एलिसा हिली, जानें कब-कब अपने बयानों से भारत के जख्मों पर छिड़का नमक