महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह भी महज संयोग है कि आईपीएल के पहले सीजन की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आमने-सामने होंगी। 

Women IPL Final. महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भिड़ेंगी। मुंबई इंडियंस को फेवरेट माना जा रहा है लेकिन उसके सामने दिल्ली की दमदार टीम है जिसने 8 में से 6 मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की है। दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ी हैं और दोनों ही महिला आईपीएल का खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। इस मैच में कई संयोग ऐसे हैं, जो मैच के रोमांच को बढ़ा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे की संयोग के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टी20 वर्ल्ड कप के कप्तानों की टक्कर

हाल ही में महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी टक्कर हुई। उस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं जबकि ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मेग लेनिंग ने की। संयोग से महिला प्रीमियर लीग में भी यही दोनों कप्तानों की भिड़ंत होने वाली है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लेनिंग कर रही हैं। वर्ल्ड कप में तो मेग लेनिंग ने हरमनप्रीत कौर को पछाड़ दिया था लेकिन इस बार कौर के पास बदला लेने का पूरा मौका है। मुंबई के लिए खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर अपने आंसुओं का हिसाब भी चुकता कर सकती हैं।

यह रिकॉर्ड भी दांव पर

  • ऑरेंज कैप के लिए मेग लेनिंग बनाम नैट सिवर में जंग
  • पर्पल कैप के लिए इशान और मैथ्यूज के बीच मुकाबला
  • सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में लेनिंग आगे
  • सबसे ज्यादा विकेट के मामले में साइका इशाक आगे

15 साल पहले का संयोग

आईपीएल के पहले सीजन यानि 2008 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ही कप्तानी कर रहे थे और वह मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जीता था। 2008 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ था। तब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में थी और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान दिवंगत शेन वार्न थे। उस मैच में शेन वार्न की टीम ने धोनी की टीम को हराकर आईपीएल के पहले सीजन की विनर बनी थी। महिला प्रीमियर लीग में भी ठीक वहीं संयोग है। यानि मुंबई की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कर रही हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग के हाथ में है। हरमनप्रीत कौर मैच जीतकर धोनी का भी बदला ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: जानें 16वें सीजन के 16 बड़े फैक्ट्स, नए नियम से मजेदार होगा गेम