WPL 2026 Full Schedule: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 22 मुकाबले 9 से 5 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। 

Women Premier League 2026 Fixtures: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन के बाद अब WPL 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन होगा, जो 9 जनवरी से 5 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। पहला मुकाबला नवी मुंबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के बीच होगा। इसके अलावा कौन से मैच कहां होंगे आइए देखते हैं पूरा शेड्यूल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां खेला जाएगा विमेंस प्रीमियर लीग 2026

विमेंस प्रीमियर लीग के शुरुआती के मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले जाएंगे। यहां 9 से 17 जनवरी तक कुल 11 मैच होंगे। इसके अलावा प्लेऑफ समेत 11 मैच वडोदरा में होंगे। 3 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबला और 5 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

और पढ़ें- WPL 2026 में सभी 5 टीमों की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन हैं?

WPL 2026 Auction: इन 10 खिलाड़ियों ने मारी बाजी

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 फुल शेड्यूल

9 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई

10 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

10 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई

11 जनवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

12 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई

13 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

14 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई

15 जनवरी 2026- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई

16 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई

17 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई

17 जनवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई

19 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा

20 जनवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा

22 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

24 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

26 जनवरी 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा

27 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

29 जनवरी 2026- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

30 जनवरी 2026- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा

1 फरवरी 2026- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

3 फरवरी 2026- एलिमिनेटर, वडोदरा

5 फरवरी 2026- फाइनल, वडोदरा